फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nagar kirtan organised in guru nanak jayntia

Sirmour News: पंज प्यारों की अगुवाई में नाहन में निकला भव्य नगर-कीर्तन

Mon, 27 Nov 2023 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
nagar kirtan organised in guru nanak jayntia
सचित्र-
विज्ञापन

पंज प्यारों की अगुवाई में नाहन में निकला भव्य नगर-कीर्तन
नाहन में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाशोत्सव नाहन शहर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। दशमेश अस्थान गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी व समस्त साध संगत की ओर से आयोजित इस पर्व पर शहर में सुबह के समय कीर्तन समागम हुआ। इससे पूर्व गुरुद्वारा परिसर में चल रहे पाठ श्री अखंड साहिब का समापन हुआ।
श्री गुरुद्वारा साहिब नाहन में स्थानीय जत्थेदारों सहित बाहर से आए रागी जत्थों द्वारा गुरुबाणी के माध्यम से उपस्थित साध संगत को निहाल किया गया।
इस दौरान समुदाय के लोगों ने गुरु ग्रंथ साहिब महाराज जी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान विशाल लंगर में हजारों की तादाद में संगतों ने गुरु प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

शाम को पंज प्यारों की अगुवाई में नगर-कीर्तन का आयोजन भी हुआ। इस दौरान सिक्ख युवाओं ने गतका का भी शानदार प्रदर्शन किया। उनके इस प्रदर्शन का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्ख युवाओं ने गतका के दौरान कई तरह का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया, जिसे देखकर लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली। गुरुद्वारे से निकला यह नगर-कीर्तन शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचा।
इस दौरान आतिशबाजी भी हुई। गुरुद्वारा साहिब में स्थानीय साध संगत द्वारा जोड़ा सेवा, बर्तन सेवा और सफाई सेवा भी की गई।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed