{"_id":"653bb31863b6810ac0072684","slug":"muglawala-kartaarpur-and-majra-panchyat-chunav-on-5th-november-nahan-news-c-177-1-ssml1030-11464-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मुगलांवाला-करतारपुर और माजरा पंचायतों में उपचुनाव 5 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मुगलांवाला-करतारपुर और माजरा पंचायतों में उपचुनाव 5 को
विज्ञापन
मुगलांवाला-करतारपुर और माजरा पंचायतों में उपचुनाव 5 को
पांवटा साहिब (सिरमौर)। मुगलांवाला करतारपुर और माजरा पंचायत में 5 नवंबर को उपचुनाव होंगे। उपचुनाव के लिए सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान होगा।
उपचुनाव के दृष्टिगत सिरमौर जिले की ग्राम पंचायत माजरा और मुगलांवाला करतारपुर की सीमाओं के भीतर किसी प्रकार के आग्नेय शस्त्र अथवा घातक हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिले की पांवटा साहिब विकास खंड की ग्राम पंचायत माजरा और मुुगलांवाला-करतारपुर में रिक्त हुए वार्ड सदस्यों के पदों के लिए आगामी 5 नवंबर 2023 को उपचुनाव संपन्न होगा।
खंड विकास अधिकारी पांवटा साहिब प्रताप चौहान ने कहा कि मुगलांवाला करतारपुर पंचायत वार्ड एक से दो नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं, जिसमें संतराम पुत्र रंगीराम और शैलेंद्र कुमार पुत्र संता राम ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
वहीं, माजरा वार्ड एक से वार्ड सदस्य पद के लिए भारती पत्नी दलीप सिंह और रीता देवी पत्नी सुमेर चंद दोनों निवासी मटक माजरी ने नामांकन दाखिल किया है।
उपायुक्त की ओर से जारी आदेश में कहा है कि उपचुनाव के दौरान इन ग्राम पंचायतों के लिए कोई भी स्पिरिटयुक्त, किण्वित या मादक, शराब मतदान क्षेत्र के भीतर किसी भी होटल, खानपान घर, पाकशाला, दुकान व अन्य सार्वजनिक या निजी स्थान में बेचने, देने या वितरित करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसी तरह आग्नेय शस्त्र अथवा हथियार ले जाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।
बाक्स...
माजरा के वार्ड नंबर एक संवेदनशील मतदान केंद्र घोषित
- जिला निर्वाचन अधिकारी (पं) सुमित खिमटा ने पांवटा साहिब विकास खंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुगलांवाला-करतारपुर के वार्ड नंबर-1 सिरमौरी ताल के राजकीय प्राथमिक पाठशाला सिरमौरी ताल मतदान केंद्र को सामान्य तथा ग्राम पंचायत माजरा के वार्ड नंबर एक माजरा के राप्रापा माजरा को संवेदनशील मतदान केंद्र घोषित किया है।
संवाद