फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   mudhaa of nahan election

Sirmour News: नाहन को बनाया डस्टबिन फ्री, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंक रहे लोग

Wed, 29 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
mudhaa of nahan election
केवी सिंह, मुद्दा
मुद्दा--
विज्ञापन


- घरद्वार से कचरा उठाने की मुहिम शुरू होने के बाद पेश आ रही लोगों को समस्या
- स्वच्छता को भी लग रहा ग्रहण, पर्यटक व बाजारों में घूमने आने वाले लोगों को खुले में फेंकना पड़ रहा कचरा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। देश की दूसरी सबसे पुरानी नगर परिषदों में शुमार नाहन शहर में एक बार फिर चुनावी बिसात बिछ चुकी है। 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर जहां राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। वहीं इस बार शहर के प्रबुद्ध मतदाता केवल वादों पर नहीं बल्कि शहर की बुनियादी समस्याओं के समाधान की मांग उठा रहे हैं। शहर में सफाई बड़ा मुद्दा रहा है। प्रमुख स्थानों को छोड़कर दुर्गम क्षेत्रों में सफाई बड़ी चुनौती है।
इसके अलावा नगर परिषद ने शहर को डस्टबिन फ्री घोषित करते हुए घर द्वार से कचरा उठाने की मुहिम शुरू की, लेकिन कई खामियों के चलते यह मुहिम भी समस्या बनी हुई है। लोगों के घरों में कई-कई दिनों तक कचरा सड़ता है। गाड़ी खराब हो जाने या फिर चालक न होने के चलते कई बार समस्या पेश आती है। कुछ समय पहले तो डीजल न मिलने के चलते भी कई क्षेत्रों में गाड़ियां नहीं पहुंच पाईं। ऐसे में लोगों को कई-कई दिनों तक घरों में ही कचरा रखना पड़ा। इसमें बदबू फैलने से समस्या बनी।
विज्ञापन

नगर परिषद की तरफ से शहर को डस्टबिन फ्री करते हुए सार्वजनिक स्थानों से कूड़ेदान उठवा दिए गए। इसके बाद यदि कोई व्यक्ति शहर में घूमने आता है या फिर स्थानीय लोग भी यदि बाजार आदि में जाते हैं तो उन्हें पैकिंग के सामान व फलों आदि के छिलकों को फेंकने के लिए डस्टबिन ही नहीं मिलते। ऐसे में मजबूरन न चाहते हुए भी उन्हें खुले में कचरा फेंकना पड़ रहा है। इससे गंदगी को बढ़ावा मिलता है तो वहीं, सफाई कर्मियों को भी अलग से समस्या बनती है। लोग लगातार इस दिशा में मांग उठाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शहरवासी एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य केवी सिंह का कहना है कि नगर परिषद नाहन में सुधार को लेकर बड़े काम किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यहां नगर निगम बनाया जाना चाहिए ताकि बेहतर काम हो सके। सफाई व्यवस्था सबसे अहम है।
-अधिवक्ता अशोक पुंडीर ने कहा कि शहर में घरद्वार से कचरा उठाने की योजना लोगों के लिए सिरदर्द बन चुकी है। कचरा उठाने वालों का कोई समय नहीं है। अलग-अलग समय पर आते हैं। जिन घरों में पति-पत्नी कामकाजी हैं और बच्चे स्कूल में जाते हैं उन्हें काफी समस्या झेलनी पड़ रही है। सुबह और शाम का समय तय किया जाए।
-शहरवासी दलबीर सिंह खालसा ने कहा कि नगर परिषद के साथ-साथ सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जनसहयोग बहुत जरूरी है। हमारे क्षेत्र में समाजसेवी संजीव मित्तल व आसपास के लोग स्वयं भी सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करते हैं। ऐसे ही मिलकर सभी को शहर को साफ सुथरा बनाने में अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए।


- शहर को डस्टबिन फ्री बनाया गया है। यह सही है कि बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लिटरबीन स्थापित नहीं होने से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसपर विचार किया जाएगा।
-संजय कुमार, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन

केवी सिंह, मुद्दा

केवी सिंह, मुद्दा

केवी सिंह, मुद्दा

केवी सिंह, मुद्दा

केवी सिंह, मुद्दा

केवी सिंह, मुद्दा

केवी सिंह, मुद्दा

केवी सिंह, मुद्दा

केवी सिंह, मुद्दा

केवी सिंह, मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed