{"_id":"61df0e05a8a9b97a6e1a864a","slug":"motor-mechenic-shop-brunt-and-six-lakhs-property-damaged-in-ronhaat-sirmaur-nahan-news-sml396506894","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर मैकेनिक की दुकान में आग से 6 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटर मैकेनिक की दुकान में आग से 6 लाख का नुकसान
विज्ञापन
रोनहाट (सिरमौर)। नागरिक उपमंडल शिलाई के रोनहाट में उपतहसील कार्यालय के समीप एक मोटर मैकेनिक की दुकान में अचानक मंगलवार देर रात आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख वहां से गुजर रहे लोगों ने दुकान के मलिक को घटना की जानकारी दी।
स्थानीय लोगों ने मिलकर दुकान का शटर खोलने की कोशिश की लेकिन दुकान में लगे लोहे के शटर से बिजली का करंट दौड़ रहा था। इसके बाद लकड़ी के बड़े टुकड़ों के सहारे से दुकान का शटर तोड़ा गया। तब तक दुकान में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। आग से छह लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।
महंगी मशीनें भी आग से जलकर राख हो गई हैं। मोटर मैकेनिक अमित चौहान ने बताया कि उनका सारा सामान जलकर राख हो गया है। पुलिस और राजस्व विभाग को मामले की जानकारी देने के बाद नुकसान का आकलन करवाया गया। नायब तहसीलदार रोनहाट जयराम शर्मा ने बताया कि संबंधित हल्का पटवारी ने नुकसान का आकलन करके आगामी कार्रवाई और आर्थिक राहत जारी करने के लिए रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।