फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Monkeys entering in Nahan Medical College, sealing broken due to riot

Nahan Medical College : अस्पताल में घुस रहे बंदर, उत्पात से कई जगह सीलिंग टूटी

Fri, 16 Sep 2022 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Monkeys entering in Nahan Medical College, sealing broken due to riot
मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड में छत से लटकी सीलिंग। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। मेडिकल कॉलेज नाहन के पुरुष सर्जिकल वार्ड में मरीजों को इलाज करवाना किसी खतरे से कम नहीं है। वार्ड में तीन-चार जगह से सीलिंग उखड़कर नीचे गिर चुकी है। गनीमत रही कि अभी तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। ऐसे में यहां उपचार करवा रहे मरीज, उनके तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मियों में डर बना हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सर्जिकल वार्ड की छत में जगह होने के चलते सीलिंग पर बंदर घुस रहे हैं, जो अंदर उत्पात मचा रहे हैं। इससे सीलिंग उखड़कर नीचे गिर रही है। अब तक चार बार इस तरह की घटना हो चुकी है। अस्पताल प्रबंधन इसे लोक निर्माण विभाग की मरम्मत कार्य के दौरान लापरवाही बता रहा है। प्रबंधन का कहना है कि वार्ड की छत पर लगी टीन के बीच जगह हैं। यहां से बंदर इसमें अंदर घुसकर उत्पात मचाते हैं।
विज्ञापन

हालांकि इस बारे रिपोर्ट बनाकर लोक निर्माण विभाग को प्रेषित की गई है, लेकिन फिलहाल यहां उपचार करवा रहे मरीजों को समस्याएं झेलनी पड़ रही है। हाल में नर्सिंग ड्यूटी रूम और साथ उसके साथ लगते कक्ष की सीलिंग बंदरों के उत्पाद से टूट कर गिर गई। इस दौरान काफी अफरा-तफरी मच गई थी। वार्ड में उपचारधीन मरीज अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य में यदि इस तरह की घटना फिर होती है और बंदर वार्ड में चले जाते हैं तो मरीजों की सुरक्षा का कौन जिम्मेवार होगा, यह बड़ा सवाल है। वहीं सवाल यह भी उठता है कि जब लोक निर्माण विभाग की ओर से मरम्मत कार्य को पूरा किया गया तो मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से इस पर नजर क्यों नहीं रखी गई।

मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बलराम धीमान ने बताया कि पुरुष सर्जिकल वार्ड में बाथरूम, नर्सिंग ड्यूटी रूम व दो अन्य जगह से सीलिंग टूटी है। छत पर लगी टीन के बीच जगह होने से बंदर अंदर घुस जाते हैं, जो उत्पाद मचाकर सीलिंग तोड़ देते हैं। इस बारे प्रधानाचार्य के माध्यम से लोक निर्माण विभाग को लिखा गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसे दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed