{"_id":"57f3b8394f1c1b8d32270716","slug":"mohit-and-bita-of-kamlad-win-the-200-meter-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलाड़ के मोहित और बीटा ने जीती दो सौ मीटर दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलाड़ के मोहित और बीटा ने जीती दो सौ मीटर दौड़
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
Updated Tue, 04 Oct 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
1500 मीटर दौड़ में भाग लेते प्रतिभागी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ददाहू(सिरमौर)। स्थानीय खेल मैदान में आयोजित की जा रही प्राथमिक पाठशालाओं की 23वीं खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मंगलवार को खेली गई विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के दौरान नन्हें बच्चों ने जमकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें एकांकी का खिताब संगड़ाह जोन के नाम रहा। जबकि एकलगान स्पर्धा में माईना की शबनम ने प्रथम व कमलाड़ की वैष्णवी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
भाषण प्रतियोगिता में कमलाड़ की अदिति ने प्रथम, संगड़ाह की श्रुति शर्मा द्वितीय स्थान पर रही। छात्र वर्ग की 50 मीटर दौड़ में माईना का अभिषेक प्रथम, कमलाड़ का सचिन द्वितीय व अंकित तृतीय स्थान पर रहे। सौ मीटर दौड़ में माईना का अभिषेक प्रथम, कमलाड़ का मोहित द्वितीय व सचिन तृतीय स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ में कमलाड़ का मोहित प्रथम, विशाल द्वितीय व माईना का विवेक तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
छात्रा वर्ग की 50 मीटर दौड़ में बेचड़ बाग की अंकिता प्रथम, कमलाड़ की करीना द्वितीय व संगड़ाह की रविता तृतीय स्थान पर रही। सौ मीटर दौड़ में बेचड़ बाग की अंकिता प्रथम, कमलाड़ की करीना द्वितीय व संगड़ाह की शालू तृतीय स्थान पर ही। 200 मीटर दौड़ में कमलाड़ का बीटा पहले, संगड़ाह की रविता दूसरे व शालू तीसरे स्थान पर रही। जबकि छात्र वर्ग की खो-खो में माईना प्रथम, कमलाड़ द्वितीय स्थान पर रहा। जबकि छात्रा वर्ग की खो-खो स्पर्धा में कमलाड़ प्रथम व माईना द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
छात्रा वर्ग की कबड्डी में बेचड़ का बाग ने कमलाड़ को, संगड़ाह ने माईना को पराजित करके फाइनल में प्रवेश किया। जबकि छात्र वर्ग में कमलाड़ ने माईना को व संगड़ाह ने बेचड़ का बाग को पराजित करके फाइनल में स्थान पाया। छात्रा वर्ग में कबड्डी का अंतिम मुकाबला बेचड़ का बाग व संगड़ाह के बीच होगा जबकि छात्र वर्ग में कमलाड़ व संगड़ाह के बीच होगा। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक शिक्षा खंड ददाहू के 93 स्कूलों से 160 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।