{"_id":"56f68c564f1c1b1e1ff14da5","slug":"modi-govt-gives-35-crore-to-farmers-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को मोदी सरकार ने दिए 35 हजार करोड़ : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को मोदी सरकार ने दिए 35 हजार करोड़ : सांसद
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
Updated Sat, 26 Mar 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
बिजली का कनेक्श्ान काटने पर भ्ाड़के किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार ने किसान कल्याण के लिए करीब 35 हजार 984 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। यह बात शिमला संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद वीरेंद्र कश्यप ने ग्राम पंचायत नेईनेटी में करीब चार लाख रुपये की लागत से बने पंचायत भवन का उद्घाटन अवसर पर कही।
इस मौके पर विधायक सुरेश कश्यप तथा भाजपा के प्रांतीय महासचिव चंद्रमोहन ठाकुर भी उपस्थित थे। मौके पर सांसद ने चार लाख जबकि विधायक ने ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की। वीरेंद्र कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत साढ़े अठाइस लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई के आधीन लाने का प्रावधान किया है। उन्होंने बताया कि 14वें वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर मोदी सरकार प्रदेश को दो लाख 87 हजार करोड़ रुपये देगी। प्रत्येक पंचायत को पांच वर्षों में 80.80 लाख रुपये जबकि हर नगर परिषद को 21.21 करोड़ सीधे दिए जाएंगे। सांसद ने पंचायत के विकास के लिए चार लाख रुपये देने की घोषणा की।
विधायक सुरेश कश्यप ने पूर्व कांग्रेसी विधायक पर आधी अधूरी योजनाओं के उद्घाटन करने का आरोप लगाया तथा प्रदेश सरकार पर पच्छाद की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने संपर्क मार्ग डढग के लिए एक लाख, बाजन मार्ग के लिए एक लाख तथा खेल मैदान पितली के लिए पचास हजार रुपये देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
------------------