फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   mla support mla demand in nahan

सरकार छात्रों की मांगे मानकर रद्द करे परीक्षाएं : विनय कुमार

Sat, 03 Jul 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
mla support mla demand in nahan
नाहन (सिरमौर)। रेणुका के विधायक एवं पूर्व सीपीएस विनय कुमार ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे एनएसयूआई के छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान विधायक विनय कुमार ने उनकी मांगों को लेकर भी व्यापक चर्चा की। इस मौके पर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार को अपना अहंकार भूल कर छात्रों की मांगों को मानना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुख की बात तो यह है कि सरकार को छात्रों की समस्या दिख ही नहीं रही है। सरकार छात्रों की जान जोखिम में डालकर परीक्षाएं करवा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की तानाशाही ने छात्र वर्ग को सड़कों पर उतार दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का पूरा समर्थन हड़ताल पर बैठे छात्रों को है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह छात्रों की मांगों को मानकर छात्र हित में फैसला लेकर परीक्षाएं रद्द कर दें। एडीसी सुनाक्षी तोमर भी अनशन पर बैठे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से मिलीं और उनकी मांगों को सुना। इस मौके पर लुधियाना पंचायत प्रधान एवं युवा कांग्रेस नेता वीरेंद्र ठाकुर, अंधेरी पंचायत प्रधान विक्रम ठाकुर सहित भूख हड़ताल पर बैठे एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed