फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Missing minor girl from Haripurdhar area found in Solan

सोलन में मिली हरिपुरधार क्षेत्र से लापता नाबालिग

Fri, 12 Nov 2021 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Missing minor girl from Haripurdhar area found in Solan
Missing minor girl from Haripurdhar area found in Solan
संगड़ाह (सिरमौर)। संगड़ाह थाना के अंतर्गत हरिपुरधार क्षेत्र से स्कूल जाते समय रहस्यमयी तरीके से लापता हुई नाबालिग छात्रा को पुलिस ने ढूंढ लिया है। पुलिस को यह छात्रा सोलन में सिरमौर के रहने वाले एक व्यक्ति के घर से मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही आश्रय देने और सहयोग करने पर व्यक्ति को सम्मानित करने की बात भी कही है। मिली जानकारी के अनुसार हरिपुरधार क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा गत दिनों स्कूल जाते समय लापता हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने इसकी शिकायत संगड़ाह थाने में दर्ज करवाई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त लड़की सोलन में सड़क के किनारे ठंड में ठिठुर रही थी।
इसे रोनहाट निवासी इंद्र सिंह जो सोलन में पल्लेदारी का काम करता है, सुरक्षा प्रदान करते हुए अपने घर ले गया। यहां पर इंद्र सिंह की पत्नी ने लड़की से स्थानीय भाषा में बातचीत की और ठिकाना पूछा। उसके बाद इंद्र सिंह ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लड़की को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया। इंद्र सिंह की ओर से किए गए सराहनीय कार्य और पुलिस सहायता के लिए उसे सम्मानित किया जाएगा। पुलिस उप अधीक्षक शक्ति सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed