{"_id":"69809d8ed2ea686b9b0c32e7","slug":"missing-man-recover-from-khadri-nahan-news-c-177-1-nhn1002-171010-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: खादरी में मिला नाहन से लापता बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: खादरी में मिला नाहन से लापता बुजुर्ग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। नाहन के पुरबिया मोहल्ला से 29 जनवरी को लापता हुए महिपाल सिंह कच्छावा (72) को पांचवें दिन ढूंढ लिया गया है। सोशल मीडिया की मदद से नाहन पुलिस ने इस व्यक्ति को ढूंढने में सफलता हासिल की है। सोमवार की सुबह यह व्यक्ति ददाहू के निकट खादरी गांव में जलाल नदी के किनारे स्थित घराट के समीप बेहोशी की हालत में दिखाई दिया।
घराट के मालिक ने इससे पूछताछ के बाद सूचना पुलिस को दी। नाहन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बुजुर्ग को सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद नाहन भेज दिया गया। बुजुर्ग 30 जनवरी से ही नाहन-ददाहू सड़क पर जमटा, खादरी, बडोलिया व आसपास सड़क पर घूमता हुआ दिखाई दिया था। व्यक्ति की मानसिक हालत ठीक न होने के कारण वह घर से अकेले पैदल ही निकल पड़ा। संवाद