फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Message of humanity delivered at the poets' gathering.

Sirmour News: कवि दरबार में दिया मानवता का संदेश

Thu, 30 Jul 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Message of humanity delivered at the poets' gathering.
गुरुद्वारा पांवटा साहिब में गुरु पूर्णिमा पर बुधवार रात्रि को कवि सम्मेलन में कविता पाठ करते हु
पांवटा साहिब गुरुद्वारा में गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एतिहासिक गुरुद्वारा पांवटा साहिब में गुरु पूर्णिमा पर बुधवार रात पारंपरिक कवि दरबार का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश सहित दूसरे राज्यों के कवियों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देकर संगत को गुरु इतिहास और आध्यात्मिक संदेशों से रूबरू कराया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी कवि दरबार का आनंद लेने पहुंचे।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मीत प्रधान हरभजन सिंह, महासचिव हरप्रीत सिंह रतन, प्रबंधक जगीर सिंह और सहायक प्रबंधक गुरमीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा पांवटा साहिब का कवि दरबार करीब साढ़े तीन सौ वर्ष पुरानी ऐतिहासिक परंपरा है। इसकी शुरुआत सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज ने स्वयं की थी। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी आज भी इस परंपरा को निरंतर निभा रही है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पूर्णिमा पर यहां कवि दरबार का आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न राज्यों और विभिन्न धर्मों के कवि भाग लेते हैं।
विज्ञापन

कवि कुलवंत सिंह चौधरी, कर्म सिंह नूर, हरि सिंह चाचक सहित अन्य कवियों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर होने वाला कवि दरबार अपनी ऐतिहासिक विरासत के कारण विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज द्वारा शुरू की गई इस परंपरा का आज भी उसी श्रद्धा और सम्मान के साथ निर्वहन किया जा रहा है। कवियों ने रचनाओं से गुरु साहिब के जीवन, उनके गौरवशाली इतिहास और मानवता के संदेश को संगत के समक्ष प्रस्तुत किया।

गुरुद्वारा पांवटा साहिब में गुरु पूर्णिमा पर बुधवार रात्रि को कवि सम्मेलन में कविता पाठ करते हु

गुरुद्वारा पांवटा साहिब में गुरु पूर्णिमा पर बुधवार रात्रि को कवि सम्मेलन में कविता पाठ करते हु

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed