{"_id":"694e80522318a57b8c053016","slug":"meritorious-students-were-awarded-at-premnagar-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-167959-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: प्रेमनगर स्कूल में मेधावी बच्चे पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: प्रेमनगर स्कूल में मेधावी बच्चे पुरस्कृत
विज्ञापन
प्रेमनगर स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि के साथ पुरस्कृत विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/सराहां(सिरमौर)। प्राथमिक एवं माध्यमिक पाठशाला प्रेमनगर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि हाटी कला मंच कफोटा के अध्यक्ष भाव सिंह कपूर, लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता एसएल भट्टी तथा टैथीज हिमालया रिजॉर्ट के इस्टेट प्रबंधक रामलाल शर्मा विशेष अतिथि रहे।
मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद पाठशाला के प्रभारी मायाराम शर्मा ने विशेष अतिथियों को सम्मानित करने के बाद स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मंच संचालन शिक्षिका सृष्टि शर्मा ने किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में मुख्य अतिथि ने स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने विद्यालय को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। विशेष अतिथि भाव सिंह कपूर ने कार्यक्रम के लिए 25 हजार रुपये की राशि दी।
माध्यमिक पाठशाला के प्रभारी भविंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि को मांग पत्र सौंपते हुए माध्यमिक विद्यालय के लिए अलग भवन तैयार करवाने की मांग रखी।
इस अवसर पर उच्च विद्यालय लझोगड़ी के मुख्य अध्यापक ताराचंद, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक तथा विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक उपस्थित रहे।