{"_id":"6a2d3c20611d39b92e051f8e","slug":"memorandum-to-health-minister-nahan-news-c-177-1-nhn1002-180885-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: हाटी समुदाय की मांगों को लेकर नड्डा से मिला प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: हाटी समुदाय की मांगों को लेकर नड्डा से मिला प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
अनुसूचित जनजाति दर्जे के प्रभावी क्रियान्वयन और गिरिपार क्षेत्र के विकास के लिए सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। हाटी विकास मंच के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से शिमला दौरे के दौरान भेंट की। इस दौरान हाटी समुदाय के अधिकारों, अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे के प्रभावी क्रियान्वयन तथा गिरिपार क्षेत्र के समग्र विकास से संबंधित मांगों का ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने के लिए केंद्र सरकार और जेपी नड्डा की भूमिका के लिए आभार व्यक्त किया। मंच ने कहा कि यह निर्णय दशकों पुरानी मांग को पूरा करने वाला ऐतिहासिक कदम है, जिससे समुदाय को सांविधानिक पहचान और सामाजिक न्याय प्राप्त हुआ है। ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि हाटी समुदाय के एसटी दर्जे से संबंधित मामला वर्तमान में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। अंतरिम स्थगन आदेश के चलते समुदाय के अनेक युवा, विद्यार्थी, बेरोजगार और अन्य पात्र वर्ग अनुसूचित जनजाति के लाभों से वंचित हैं।
मंच ने केंद्र सरकार से समुदाय के सांविधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी कानूनी एवं प्रशासनिक पैरवी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने गिरिपार क्षेत्र के लिए पृथक जनजातीय उपयोजना (ट्राइबल सब प्लान) के तहत विशेष विकास पैकेज, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, पेयजल और सिंचाई योजनाओं के सुदृढ़ीकरण, युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने तथा महिलाओं एवं विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति और कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने की मांग भी रखी।
विज्ञापन
इसके अलावा सोलन-राजगढ़-नौहराधार-हरिपुरधार-रोनहाट-मीनस सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने अथवा प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना में शामिल करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई। जेपी नड्डा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार ने पूर्व में भी हाटी समुदाय के हितों की पैरवी की है और भविष्य में भी समुदाय के सांविधानिक अधिकारों एवं न्यायोचित मांगों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव डॉ. अनिल भारद्वाज, प्रांत कोषाध्यक्ष एडवोकेट वीएन भारद्वाज, सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता बलदेव समयाल, कपिल सिंगटा, कृष्ण जस्टा, बाबू राम, मीडिया प्रभारी अनिकेत शर्मा, रविकांत, सतपाल, मोहन, विवेक, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।