फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   memorandum to cm

Sirmour News: तेलंगाना की तर्ज पर अनुसूचित जाति-जनजाति उपयोजना पर कानून बनाने की मांग

Thu, 02 Nov 2023 06:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
memorandum to cm
दलित शोषण मुक्ति मंच के बैनर तले एससी संगठनों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग का पैसा किसी दूसरे मद में खर्च करने पर रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति उपयोजना का पैसा किसी दूसरे मद में खर्च करने पर अनुसूचित वर्ग के संगठनों में आक्रोश है। इस मसले को लेकर एससी संगठनों का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को दलित शोषण मुक्ति मंच के बैनर तले नाहन में उपायुक्त से मिला और ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक आशीष पंवार, वाल्मीकि सभा के प्रदीप सहोत्रा, विजय चौरिया, रविदास सभा से शांति देवी, कोली समाज से संदीपक तोमर, यूनाइटेड क्रिश्चियन संगठन से परवीन सोढा, सीटू से जिला अध्यक्ष लाल सिंह, युवा विकास क्लब से बिंदु राम, सोनू आकाश, बीरू राम, राजेश तोमर, कृष्ण लाल, अभिषेक, अरविंद, हिमेश तोमर, मुकेश चौहान ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया कि अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक विकास को लेकर अनुसूचित जाति-जनजाति उपयोजना का प्रावधान किया था। इसमें केंद्र सरकार ने 100 में से 16.2 रुपये अनुसूचित जाति और 8.2 रुपये अनुसूचित जातियों के विकास पर खर्च करना था, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश में भी 2011 में अनुसूचित जाति उपयोजना की राशि जनसंख्या के अनुपात में 25 प्रतिशत के हिसाब से खर्च करने का प्रस्ताव था, लेकिन यह राशि भी यहां खर्च नहीं की जा रही। बजट का प्रावधान यहां 5 प्रतिशत रह गया है लेकिन उसे भी पूरा खर्च नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंंह सुक्खू से प्रदेश में तेलंगाना की तर्ज पर अनुसूचित जाति-जनजाति उपयोजना पर कानून बनाने की मांग की है ताकि इस मद का पूरा पैसा उसी कार्य के लिए खर्च किया जा सके, जिसके लिए यह पैसा आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed