फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   meeting on water saving issue

‘कैच द रेन’ अभियान से होगा पानी का संरक्षण

Wed, 23 Jun 2021 12:45 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
meeting on water saving issue
नाहन में कैच द रेन अभियान के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त सिरमौर। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन स्थित उपायुक्त कार्यालय के सभागार में मंगलवार को जलशक्ति विभाग ने ‘कैच द रेन’ अभियान के अंतर्गत बरसात के मौसम में जल संग्रह के लिए सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

बैठक में जिला में सूखा प्रभावित क्षेत्रों में इस अभियान के अंतर्गत अधिक कार्य करने और पारंपारिक जल स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग, राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, वन विभाग की कार्यकारी कमेटी गठित करने और अन्य विभागों को इस कमेटी की देखरेख में कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र और ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत सभी गैर सरकारी संगठन के सदस्यों और युवक मंडलों को इस अभियान से जोड़ने के भी उपायुक्त ने निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला में जलशक्ति विभाग की तकनीकी सहायता से सभी पंचायतों, स्कूलों और अन्य चयनित स्थानों पर वाटर हारवेस्टिंग गड्ढे और चेकडैम बनाए जाएंगे जिसके लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए अतिक्रमण और टैंकों की सिल्ट को हटाया जाएगा। छोटे कुएं और गहरे बड़े कुओं की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत सिरमौर में जल संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा पारंपरिक स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने जलशक्ति तथा पंचायतीराज विभाग से कहा कि वे जिला के पारंपरिक जल स्रोत, बावड़ियों, बोर-कुओं इत्यादि की सूची एकत्रित कर डाटा तैयार करें।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा, अधीक्षण अभियंता जलशक्ति विभाग जेएस चौहान, जिला राजस्व अधिकारी नारायण चौहान, ग्रामीण विकास अभिकरण अधिकारी कल्याणी गुप्ता सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed