फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   meeting of pensionors

Sirmour News: बिजली बोर्ड के पेंशनरों ने पेंशन न मिलने पर जताया रोष

Sun, 14 Jan 2024 11:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:13 AM IST
विज्ञापन
meeting of pensionors
नाहन में बैठक करके सरकार और बिजली बोर्ड प्रबंधन से मांगी बकाया राशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। एचपीएसईबी पेंशन कल्याण संघ नाहन इकाई की बैठक जिला मुख्यालय नाहन में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान शमशेर सिंह ठाकुर ने की। बैठक में नववर्ष पर पेंशन और वेतन न मिलने का मुद्दा गर्माया रहा। बैठक में सभी पेंशनरों से इस बात को लेकर गहरा रोष प्रकट किया कि नए साल पर जहां सरकार से उम्मीद रहती है, वहीं इस बार पेंशन तक नसीब नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बोर्ड प्रबंधन और सरकार की ओर से ऐसा न हो इसके लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

बैठक में शमशेर सिंह ठाकुर, मोहिंद्र सिंह सबरवाल, एससी गौतम, कमलेश कुमार पुंडीर, महबूब आलम, नासिर मोहम्मद, अश्वीन गौतम, सतपाल, राजिंद्र सिंह, रामकृष्ण, कृष्ण सिंह, मोहन लाल, सुंदर लाल, बुद्धराम, गुरचरण सिंह, आशिक अली, राजकुमार, प्रेम सिंह, माईदास, कश्मीर चंद, महीपाल, मोहम्मद अली, विजय सोहल, ओम प्रकाश, मोहम्मद इस्लाम, सुखचैन सिंह, मदन मोहन ने बोर्ड प्रबंधन से 1 जनवरी 2016 के बाद के पेंशनरों को देय राशि अविलंब देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed