{"_id":"6069d4118ebc3ecbe1297b81","slug":"meeting-of-pensioners-nahan-news-sml3663981130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन बढ़ोतरी लाभ वर्ष 2006 से मिले और मूल वेतन में हो शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन बढ़ोतरी लाभ वर्ष 2006 से मिले और मूल वेतन में हो शामिल
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश पांवटा इकाई की रविवार को मासिक बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता पांवटा इकाई के अध्यक्ष डॉ. विपन कालिया ने की।
बैठक में पुरानी पेंशन बहाली, पेंशन बढ़ोतरी का लाभ वर्ष 2006 से मिले तथा पेंशन बढ़ोतरी मूल वेतन में शामिल करने की मांग रखी गई। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी सदस्यों को टीका लगवाने और कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने का आह्वान किया गया।
बैठक में पांवटा इकाई के अध्यक्ष डॉ. विपन कालिया और महासचिव टीपी सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी की व्यापकता को देखते हुए सभी सदस्यों को जागरूक रहने की जरूरत है। मास्क पहने और सामाजिक दूरी बनाए रखने समेत नियमों का सख्ती से पालन करें। कोरोना से बचने के लिए कोविड- 19 का टीका अवश्य लगवाएं। आसपास के सभी लोगों को भी इसके प्रति प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन
बैठक में पेंशनर्स संघ की प्रमुख लंबित मांगों में 65, 70 और 75 साल आयु पूरी होने पर 5, 10 और 15 फीसदी पेंशन बढ़ोतरी हो। इसको मूल वेतन में शामिल किया जाए। वर्ष 2013 की जगह वर्ष 2006 से पेंशन बढ़ोतरी की जाए। चिकित्सा भत्ता 1000 रुपये किया जाए। प्रदेश सरकार का मांगों की तरफ गंभीरता से ध्यान नहीं देने पर बैठक में नाराजगी जताई गई। तारुवाला में गुरुद्वारे के पास एनएच-707 के समीप वर्षा शालिका तो बनवा दी गई है लेकिन यात्रियों को बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है जिससे बारिश या तेज धूप होने पर लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सदस्यों ने वर्षाशालिका में बैठने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।
बैठक में टीपी सिंह, इंद्रपाल वालिया, आरएस परमार, पीसी शर्मा, आरएस धीमान, बीएस नेगी, एमएल गुप्ता, सीएस चौधरी, सुधा कालिया, सुंदर लाल मेहता, बीसी छिब्बर, एमएल अग्रवाल, वाईके जमवाल, यशपाल सिंह, राकेश बेदी, मधु बेदी और लखबीर सिंह मौजूद रहे।