{"_id":"5d8f8e168ebc3e93ac720fc2","slug":"meeting-nahan-news-sml3091603169","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों में लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे और एंटी थेप्ट लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों में लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे और एंटी थेप्ट लॉक
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। शहर के व्यापारियों की पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा के साथ शनिवार को उनके कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को अपनी दुकानों में एंटी थेप्ट लॉक और सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी, ताकि चोरी की वारदातों से बचा जा सके। एसपी ने कहा कि शहर में चोरी की वारदातों में काफी कमी आई है। फिर भी व्यापारी अपनी दुकानों को सीसीटीवी कैमरों से लैस करें। दुकानों में एंटी थेप्ट लॉक लगाएं।
उन्होंने कहा कि बाजार में वाहनों की आवाजाही न हो। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। देखा गया है कि दिन और शाम के समय दोपहिया और अन्य छोटे वाहन मुख्य बाजारों की ओर निकलते हैं। बाजारों में वाहनों की आवाजाही पर रोक है। रात 9 बजे के बाद ही वाहन मालिक बाजारों में वाहन ले जा सकते हैं। उन्होंने व्यापारियों के कहा कि इसका सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे बेतरतीब वाहन खड़ा करने से बचा जाए। साथ ही यातायात नियमों का पालन किया जाए। उन्होंने त्योहारों को ध्यान में रखते हुए जेबकतरों और चैन छीनने वालों पर भी चौकस नजर रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी किसी भी घटना की जानकारी मिले तो वह पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दें। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर, थाना प्रभारी मानवेंद्र ठाकुर, व्यापार मंडल प्रधान अमृत लाल गर्ग, राकेश गर्ग, ओम प्रकाश सैनी, देवेंद्र अग्रवाल, दिग्विजय गुप्ता मौजूद रहे।