फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   meetin of nahan nagar parisad

नाहन में लावारिस कुत्तों के लिए बनेगा उपचार केंद्र

Thu, 25 Mar 2021 12:10 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
meetin of nahan nagar parisad
नाहन में नगर परिषद की बैठक में चर्चा करते अध्यक्ष, ईओ व पार्षद। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। लावारिस कुत्तों की समस्या को दूर करने के लिए नगर परिषद शहर में डॉग ट्रीटमेंट सेंटर का निर्माण करेगी। लावारिस कुत्तों को पकड़कर ट्रीटमेंट सेंटर में पहुंचाया जाएगा। कुछ महीने की देखभाल के बाद उन्हें फिर छोड़ा जाएगा। इतना ही नहीं लावारिस कुत्तों को गोद लेने वालों को भी नगर परिषद सफाई टैक्स में छूट देगी। चार कुत्ते पालने वालों को यह टैक्स नहीं देना होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर परिषद की अध्यक्ष श्यामा पुंडीर की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसका प्रस्ताव पारित हुआ है। बैठक में वर्ष 2021-22 के लिए 18 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। इसमें शहर के विकासात्मक कार्यों पर लगभग नौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। अन्य बजट कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और पेंशन पर खर्च होगा।
विज्ञापन

बैठक में शहर के दो किड्स पार्क बनाने का भी फैसला लिया गया है। शिमला मार्ग और वाल्मीकि बस्ती में यह किड्स पार्क बनेंगे जहां पर बच्चों के खेलने के लिए तमाम सुविधाएं जुटाई जाएंगी। नगर परिषद ने इस वर्ष भवनों, पार्किंग, सड़कों आदि बनाने के लिए 9 करोड़ रुपये का बजट रखा है। एक करोड़ रुपये का बजट सेल्फ फाइनेंस के माध्यम से जुटाया जाएगा। डंगे और नालियों के निर्माण के लिए 80 लाख खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नप अध्यक्ष श्याम पुंडीर के अलावा सभी पार्षद, कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर, एसडीओ परवेज इकबाल भी उपस्थित रहे। कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि कुल 18 करोड़ रुपये का बजट पारित हुआ है।

बॉक्स के लिए---
नप ने बढ़ाया कुत्ते पालने का टैक्स
शहर में अब एक परिवार चार से अधिक कुत्तों को नहीं पाल सकेंगे। कुत्ता पालने की एवज में नगर परिषद की ओर से ली जाने वाली फीस भी अब 50 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये कर दी गई है। लावारिस कुत्तों को ट्रीटमेंट सेंटर तक पहुंचाने के लिए नप के सफाई कर्मचारियों की मदद ली जाएगी। एक कुत्ता पकड़ने पर सफाई कर्मचारी को नगर परिषद 50 रुपये देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed