{"_id":"5e3059d58ebc3ebfe67627ab","slug":"meet-to-family-nahan-news-sml3224487147","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता धीरज को 10 वर्षों के बाद मिले परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता धीरज को 10 वर्षों के बाद मिले परिजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। मध्य प्रदेश निवासी धीरज गुप्ता 10 वर्षों के बाद अपने परिजनों से मिला है। मानसिक तौर पर कमजोर धीरज मध्य प्रदेश के एक मंदिर से लापता हो गया था। इसके बाद वह इधर-उधर भटकता हुआ पांवटा पहुंच गया। पांवटा की बहराल ग्राम पंचायत सचिव विनोद ठाकुर व पूर्ण चंद ने बातचीत कर उसके घरवालों की जानकारी जुटाई और फिर पुलिस की मदद से उन्हें सूचित किया। सोमवार देर शाम परिजन लापता धीरज को लेने पांवटा थाना पहुंचे। अपने लापता भाई को सही सलामत देख छोटे भाई ओम प्रकाश की आंखें भर आई। इसके बाद थाना प्रभारी पांवटा की टीम ने धीरज को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पांवटा पहुंचे छोटे भाई ओमप्रकाश व उसके जीजा राजेश कुमार ने बताया कि धीरज गुप्ता (35) पुत्र राम विशाल गुप्ता गांव भरंसवा थाना मंझनपुर जिला कौसांबी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह गांव से कुछ दूरी पर टेलरिंग का कार्य करता था। धीरज 10 वर्ष पहले मध्यप्रदेश जिला मैहर से मां शारदा के मंदिर में फूफा व मां के साथ माथा टेकने गया था। वहीं, सेे लापता हो गया था। धीरज मानसिक रूप से परेशान रहता था। परिजनों ने काफी तलाश किया। उधर, एसएचओ पांवटा संजय शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में भटकने वाले मानसिक रूप से परेशान युवक धीरज गुप्ता को पांवटा पहुंचे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।