{"_id":"61afa07cbfc99d725552f42b","slug":"masters-game-medal-winer-meet-to-dc-sirmaur-nahan-news-sml392700114","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त सिरमौर से मिले राज्यस्तरीय मास्टर्स गेम्स के पदक विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त सिरमौर से मिले राज्यस्तरीय मास्टर्स गेम्स के पदक विजेता
विज्ञापन
उपायुक्त सिरमौर से मिलते मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन सिरमौर के पदाधिकारी एवं पदक विजेता।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। हाल ही में जिला सोलन के नौणी में आयोजित राज्यस्तरीय मास्टर्स गेम्स में पदक विजेता रहे खिलाड़ी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम से मिले। मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन सिरमौर के अध्यक्ष राजिंद्र शर्मा की अगुवाई में मिले सभी पदक विजेताओं को उपायुक्त सिरमौर ने बधाई दी।
इस मौके पर एसोसिएशन ने उपायुक्त सिरमौर को 18 दिसंबर को नाहन में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने का निमंत्रण भी दिया। राजिंद्र शर्मा ने बताया कि राज्यस्तरीय मास्टर्स गेम्स में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए 18 दिसंबर को नाहन के जिला परिषद भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें ऐसे सभी एथलीटों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने सभी मास्टर्स खिलाड़ियों से आह्वान किया कि 18 दिसंबर को दोपहर साढ़े 11 बजे मौजूद रहें ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। इस दौरान उपायुक्त सिरमौर सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। इस मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बलजीत सिंह, एचपीएमजीए की सहसचिव सीमा परमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
........