फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   many trees destroyed by private company in silai nh-707

आरोप : शिलाई एनएच-707 पर धराशायी कर दिए चीड़ के दर्जनों पेड़

Tue, 25 Jan 2022 07:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
many trees destroyed by private company in silai nh-707
एनएच 707 पर डक्करधार के समीप अवैज्ञानिक तरीके से खुदाई से गिर रहे चीड़ के पेड़। - फोटो : NAHAN
रोनहाट (सिरमौर)। नागरिक उपमंडल शिलाई के डक्करधार में राष्ट्रीय राजमार्ग-707 के निर्माण कार्य के दौरान चीड़ के दर्जनों हरे-भरे पेड़ धराशायी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में निजी भू-मालिक ने प्रशासन से यहां कार्य कर रही निजी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि टिंबी से श्री क्यारी तक एनएच-707 पर एक निजी कंपनी सड़क चौड़ीकरण का कार्य कर रही है। इस कार्य के दौरान डक्करधार में एक निजी भू-मालिक की मलकीयत भूमि में लगे चीड़ के दर्जनों हरे पेड़ धराशायी हो गए हैं।
विज्ञापन

भटनोल गांव के निवासी यशपाल ठाकुर ने कंपनी पर अवैज्ञानिक तरीके से कार्य करने का आरोप लगाते हुए बताया कि यहां अवैज्ञानिक तरीके से कार्य किया जा रहा है। बेढंग से कटिंग किए जाने से उसकी जमीन में लगे दर्जनों हरे भरे चीड़ के पेड़ सड़क पर आ गिरे हैं। कई पेड़ों के गिरने का खतरा बना हुआ है। शिकायतकर्ता यशपाल ने बताया कि उसने एसडीएम शिलाई, एसएचओ शिलाई, जिला पर्यावरण अधिकारी और वन विभाग के अधिकारियों को करीब दो सप्ताह पहले शिकायत की थी लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बीच सड़क पर गिरे पेड़ों को अज्ञात लोगों ने चोरी कर लिया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अवैज्ञानिक तरीके से किए जा रहे कार्य पर रोक लगाई जाए और उनको जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करवाई जाए। एसडीएम शिलाई सुरेश कुमार सिंघा ने बताया कि शिकायत को आगामी कार्रवाई के लिए एनएच-707 परियोजना के सक्षम अधिकारी एसडीएम पांवटा साहिब को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed