{"_id":"6182cb677a0f0b49b31e95f9","slug":"many-atm-empty-in-nahan-people-return-without-money-nahan-news-sml3892593115","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन के एटीएम रहे खाली, उपभोक्ता दिखे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन के एटीएम रहे खाली, उपभोक्ता दिखे परेशान
विज्ञापन
नाहन के नयाबाजार में बंद पड़ा युनियन बैंक का एटीएम।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। दीवापली पर्व से ठीक एक दिन पहले नाहन शहर के कई एटीएम खाली रहे। एटीएम में पैसा न होने से खरीदारी करने आए लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग दोपहर के समय एटीएम के चक्कर काटते रहे लेकिन पैसा न होने के कारण निकासी नहीं हो सकी। इस वजह से कई लोगों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
हैरानी की बात है कि दीपावली पर्व पर भी लोगों को पैसों के लिए भटकना पड़ा। कई लोग बैंक में लाइनों में लगकर पैसा निकालते दिखे। वहीं, कई लोग जो एटीएम कार्ड के माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठाना चाह रहे थे उन्हें पैसे नहीं मिले। इस वजह से कई लोग खरीदारी नहीं कर सके। जबकि, अधिकांश लोगों ने दुकानों में खरीदारी के लिए ऑनलाइन पैसे चुकाए।
बता दें कि नाहन शहर में कई बैंकों के एटीएम सेवाएं दे रहे हैं। बुधवार दोपहर 12 बजे एसबीआई के एटीएम से लोगों को पैसा नहीं मिला। वहीं, पीएनबी बैंक का एटीएम भी खाली था। खरीदारी करने पहुंचे रमेश कुमार, जीवन सिंह, मंजू देवी, राकेश ठाकुर, रणवीर सिंह और अजय कुमार ने बताया कि नाहन में विभिन्न बैंक शाखाओं के एटीएम से बुधवार को पैसों की निकासी न होने के चलते लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन
इन लोगों ने बताया कि त्योहारी सीजन पर एटीएम में बैंकों को भरपूर पैसा रखना चाहिए लेकिन ऐन वक्त पर एटीएम खाली होने से खरीदारी में परेशानी झेलनी पड़ी। कई लोगों ने दुकानदारों को ऑनलाइन ही पैसों का भुगतान किया। वहीं, शाम के समय कई राष्ट्रीयकृत बैंकों के एटीएम में लोग पैसा निकालते भी दिखे। उधर, बैंक अधिकारियों का कहना है कि दोपहर बाद एटीएम में पैसा डालने के बाद लोगों को सुविधा दी गई।
............