फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   manpur devda illegale kher katan

Sirmour News: खैर कटान और अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों पर हो उचित कार्रवाई

Wed, 02 Apr 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
manpur devda illegale kher katan
तारुवाला वन विभाग काम्लेक्स गेट के बाहर नारेबाजी करते विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता: संवाद
खैर कटान और अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों पर हो उचित कार्रवाई
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच ने वन विभाग को दिया तीन दिनों का अल्टीमेटम
वन विभाग तारुवाला प्रवेशद्वार के पास अवैध कटान को लेकर नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। मानपुर देवड़ा में अवैध खेर कटान की लकड़ी और बिना सत्यापन के रहने वालों पर हिंदू जागरण मंंच ने कार्रवाई मांगी है। इसके लिए बुधवार को वन विभाग के तारुवाला परिसर में नारेबाजी की गई। डीएफओ पांवटा साहिब को ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। इस बीच कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन को चेताया है।
हिंदू जागरण मंच व हिंदू समाज से तारुवाला पहुंचे संदीप सिंह, अजय संसरवाल, सचिन ओबराय, नीरज, हेमंत शर्मा समेत कार्यकर्ता वन विभाग के तारुवाला कार्यालय परिसर में पहुंचे। डीएफओ पांवटा व अन्य अधिकारियों के समक्ष अपनी पूरी बात रखी जिसमें कहा कि 31 मार्च को ग्राम मानपुर देवड़ा में मवेशियों के अवशेष मिलना का मामला हुआ। जब सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे तो वारदात स्थल के आसपास कुछ प्रवासी या घुमंतू लोगों के प्रांगण में अवैध रूप काटी गई खेर की लकड़ी काफी मात्रा में मौके पर मिली। अवैध लकड़ी काटने वालों पर क्या कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

उत्तराखंड-हिमाचल राज्य सीमा पर वन भूमि में कैसे कब्जा किया गया। इनकों सत्यापन के बिना बसने क्यों दिया गया। अवैध कब्जों को हटाने के लिए वन विभाग क्या कार्रवाई कर रहा है। तीन दिनों के भीतर की जाने वाली कार्रवाई को सार्वजनिक किया जाए। हिंदू जागरण मंच ने वन विभाग को तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया है जिसमें नियमानुसार अवैध कब्जे हटाने, अवैध खैर कटान करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने व कानूनी कार्रवाई अमल में लाने की मांग की गई है। उचित कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो हिंदू जागरण मंच मजबूरन उग्र आंदोलन एवं कार्रवाई के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

....

नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी : ऐश्वर्य राज
डीएफओ पांवटा साहिब ऐश्वर्य राज ने कहा कि नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी। मंच की तरफ से पहुंचे लोगों की पूरी बात सुन ली गई है। पिछले दो वर्षों के भीतर पहले ही अवैध रूप से रहने वाले दस ऐसे डेरे हटाए गए हैं। अब फिर से सत्यापन (वेरिफिकेशन) अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दो दिनों में मानपुर देवड़ा यमुना नदी के समीप से दो डेरे हटाए गए हैं। आधार कार्ड या पहचान पत्र प्रदान नहीं करने पर दो अन्य शीघ्र हटवा दिए जाएंगे।

डीएफओ ने कहा कि सत्यापन के दौरान पाया गया है कि बीस घुमंतू गुर्जर परिवारों को स्थानीय लोगों ने डेरे के लिए अपनी निजी भूमि देकर बसाया है जिसमें पुरुवाला में चार व यमुना बीट गौजर में करीब 16 ऐसे डेरे शामिल हैं। मानपुर देवड़ा में बरामद सोख्ते (जलाने की लकड़ी) को कब्जे में ले लिया गया है। इसकी डैमेज रिपोर्ट काट दी गई है।
संवाद

तारुवाला वन विभाग काम्लेक्स गेट के बाहर नारेबाजी करते विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता: संवाद

तारुवाला वन विभाग काम्लेक्स गेट के बाहर नारेबाजी करते विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed