फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   mannat of avn school stood first in science model

Sirmour News: इंस्पायर मानक विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में मन्नत अव्वल

Sat, 25 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
mannat of avn school stood first in science model
एवीएन स्कूल की मन्नत सभरवाल  प्रधानाचार्य और स्कूल स्टाफ के साथ। स्रोत : स्कूल
-अब राज्य स्तर पर दिखाएगी अपनी प्रतिभा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। एवीएन स्कूल की होनहार छात्रा मन्नत सभरवाल ने इंस्पायर मानक विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिलास्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। मन्नत के मौलिक विज्ञान मॉडल का चयन अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहां वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य केके चंदोला ने बताया कि प्रदेश के हिमकोस्ट और शिक्षा निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिलेभर के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच मन्नत सभरवाल के नवाचार आधारित विज्ञान मॉडल को निर्णायकों ने सर्वश्रेष्ठ घोषित किया। उन्होंने कहा कि मन्नत की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। यह न केवल उसकी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक वातावरण का भी प्रतिबिंब है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने उम्मीद जताई कि मन्नत राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय व जिले का नाम रोशन करेगी। इस उपलब्धि पर उन्होंने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए उसकी गाइड अध्यापिकाओं कुमारी गुंजन और कुमारी प्रियंका के प्रयासों की भी सराहना की। विद्यालय परिवार में इस सफलता को लेकर खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed