Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Man shot dead, accused acquitted after eight years

Sirmour News: युवक को गोली लगने के मामले में आरोपी आठ साल बाद बरी

Fri, 26 Dec 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Man shot dead, accused acquitted after eight years
नाहन के कसोगा गांव में हुई थी घटना, हाथ और घुटने में छर्रे से घायल हुआ था नरेश
विज्ञापन

फोरेंसिक रिपोर्ट से छर्रों को आरोपी की बंदूक से न जोड़ना संदेह से परे : अदालत
आरोपी के गोली चलाने पर गवाह मुकरे
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। बंदूक से गोली से युवक के घायल होने के आठ साल पुराने मामले में न्यायालय ने आरोपी को बरी कर दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट नाहन विकास कपूर की अदालत ने सबूतों के अभाव में आरोपी माटा राम को दोषमुक्त करार दिया।
अदालत ने फैसले में कहा कि अभियोजन यह साबित करने में असफल रहा कि गोली आरोपी ने ही चलाई थी। इसके अलावा न तो प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयान अभियोजन के पक्ष में आए और न ही फोरेंसिक रिपोर्ट से गोली के छर्रों को आरोपी की बंदूक से जोड़ा जा सका। ऐसे में आरोप सिद्ध नहीं हो पाए।
विज्ञापन

मामला 10 अगस्त 2017 को नाहन थाना क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि वह साथियों के साथ बिरला रोड की ओर दौड़ लगाने गया था। इसी दौरान कसोगा गांव की ओर से चली गोली के छर्रे उसके हाथ की उंगली और घुटने में लगे। बाद में उसे अस्पताल में उपचार दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 336, 337 और शस्त्र अधिनियम की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच के बाद चालान अदालत में पेश किया गया। वर्ष 2019 में आरोपी पर आरोप तय किए गए। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 10 गवाह पेश किए। हालांकि, अधिकांश प्रत्यक्षदर्शी गवाह बयानों से मुकर गए। उन्होंने आरोपी की ओर से गोली चलाने की बात की पुष्टि नहीं की। इन परिस्थितियों में अदालत ने आरोपी को सभी आरोपों से बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed