फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   man sank in river

जलाल नदी में डूबने से एक युवक की मौत

Fri, 24 Jun 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
man sank in river
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू के साथ सटे खादरी गांव के साथ बह रही जलाल नदी में नहाने उतरे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक कालाअंब का रहने वाला बताया जा रहा है, जो खादरी में अपने मामा के घर आया था।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय सुरेश कुमार शुक्रवार दोपहर को साथ लगती जलाल नदी में अकेला ही नहाने चला गया। जलाल नदी में गहरे कुंड की जानकारी न होने की वजह से वह नहाते समय उसमें फंस गया। कई घंटों तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उसे ढूंढते हुए जलाल नदी के पास पहुंचे, जहां उसे डूबा पाया। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से उसे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। सदर पुलिस थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed