फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   man committed suicide

Sirmour News: आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह से परेशान व्यक्ति ने लगाया फंदा

Thu, 21 May 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
man committed suicide
पिछले साल 30 नवंबर को पानीपत में सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद से था बेरोजगार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के अमरगढ़ में आर्थिक तंगी और घरेलू परेशानियों से जूझ रहे एक व्यक्ति ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पिछले साल सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद से बेरोजगार था और पत्नी से भी रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे।
जानकारी के अनुसार रजत कुमार निवासी अमरगढ़ ने बुधवार देर रात अपने कमरे में पंखे से रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई विशाल ने बताया कि रजत रात करीब 12 बजे तक अपने कमरे में चारपाई पर सोया हुआ था। सुबह करीब 7:30 बजे जब विशाल सोकर उठा तो रजत अपनी चारपाई पर नहीं था। कमरे में जाकर देखा तो रजत पंखे से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि रजत पहले पानीपत में एक निजी कंपनी में काम करता था। पिछले साल 30 नवंबर को पानीपत में मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे में उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें लगी थीं। इलाज के बाद से रजत घर पर ही रह रहा था और काम पर नहीं जा पा रहा था। बताया जा रहा है कि रजत की पत्नी और बेटी कभी-कभार ही रजत के पास अमरगढ़ आती थीं। वाहन दुर्घटना में घायल होने के कारण बेरोजगार होने और पत्नी से रिश्ते सही न होने के चलते रजत काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इलाज पर खर्च होने के कारण रजत आर्थिक तंगी से भी जूझ रहा था। पारिवारिक कलह और पैसों की कमी के चलते वह तनाव में रहता था। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि एक व्यक्ति की ओर से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed