फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   make in india national seminar celebrated in ponta

पांवटा में मेक इन इंडिया पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजन

Mon, 11 Jul 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 11 Jul 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा के गोंदपुर में मेक इन इंडिया, चुनौतियां और संभावनाएं विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्यातिथि अतिरिक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमर देव ने किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नाहन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीके भारद्वाज ने संबोधित किया। संगोष्ठी में विभिन्न राज्यों से आए विद्वानों ने शोध पत्र पढ़े। संगोष्ठी के दौरान पढ़े शोध पत्रों, आलेखों व विचार गोष्ठी के निष्कर्षों का संकलन किया है। इनकी रिपोर्ट को भारत सरकार को भेजा जा रहा है।


सोमवार को पांवटा के चैंबर ऑफ कॉमर्स गोंदपुर सभागार में कार्यक्रम हुआ। पांवटा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. केवी सिंह व संगोष्ठी संयोजक प्रो. नलिन रमौल ने कहा कि राष्ट्र स्तर संगोष्ठी विधिवत रुप से शुरू की गई जिसमें निदेशक दक्षिण पश्चिम एशिया अनुसंधान केंद्र पंजाबी विवि पटियाला प्रो. बलविंदर सिंह टिवाना ने सत्र की अध्यक्षता की। समापन सत्र की अध्यक्षता अर्थशास्त्र विभाग पंजाब विवि रीजनल सेंटर भटिंडा प्रो. आरके महाजन ने की।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सेमीनार भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद, मानव संसाधन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित किया गया। प्रदेश विश्व विद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के दिवंगत प्रो. श्याम प्रसाद शर्मा को संगोष्ठी समर्पित होगी। संगोष्ठी के संरक्षक प्राचार्य पांवटा कॉलेज डॉ. किरण वीर सिंह तथा हिप्र विवि अर्थशास्त्र विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी सूदन के सह-संरक्षण में किया गया। स्वागत भाषण पांवटा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. किरण वीर सिंह ने किया। आयोजन सचिव नाहन कॉलेज के प्रो. सुरेंद्र  सिंह व डॉ. विवेक नेगी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रो. अलका चौहान, कुलदीप सैन, एमएम गोयल, विवेक नेगी, डॉ. जाहिद अली, ऋतु पंत, सतीश गोयल, डॉ. गोपाल, अमिता जोशी, किरण बाला, प्रलोक, प्रो. जसबीर, सीमा त्यागी, प्रो. रवि व पूजा कश्यप आदि मौजूद रहे।

..........

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed