{"_id":"67052303022dd73f9b0ff889","slug":"main-parakh-examination-will-be-organised-on-4-dec-nahan-news-c-177-1-ssml1028-134143-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: राष्ट्रीय सर्वेक्षण परीक्षा से पहले सरकारी स्कूलों में होगा दूसरा मॉक टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: राष्ट्रीय सर्वेक्षण परीक्षा से पहले सरकारी स्कूलों में होगा दूसरा मॉक टेस्ट
विज्ञापन
राष्ट्रीय सर्वेक्षण परीक्षा से पहले सरकारी स्कूलों में होगा दूसरा मॉक टेस्ट
सिरमौर जिले के 1,480 विद्यालयों के 25,000 छात्र-छात्राएं देंगे यह टेस्ट
तीसरी, छठी और नवमीं कक्षा की ओआरएम व ओसीआर आधारित होगा टेस्ट
19 नवंबर की बजाए स्कूलों में अब 4 दिसंबर को होगी राष्ट्रीय सर्वेक्षण परीक्षा
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण की मुख्य परीक्षा अब 19 नवंबर की बजाए 4 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इस मुख्य परीक्षा से पहले प्रदेश में तीसरी, छठी और नौंवी कक्षा के विद्यार्थियों के तीन मॉक टेस्ट लिए जा रहे हैं।
पहला मॉक टेस्ट 10 सितंबर को हुआ था। इसमें सिरमौर जिले के 1,450 स्कूलों में 21 हजार विद्यार्थी बैठे थे। अब 9 अक्तूबर को दूसरा मॉक टेस्ट होने जा रहा है। इसमें जिले के 1,480 विद्यालयों के करीब 25,000 विद्यार्थी बैठेंगे।
बता दें कि परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण की मुख्य परीक्षा जो कि पहले नेशनल अचीवमेंट सर्वे के नाम ली जाती थी, उससे पहले हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में छात्रों की योग्यता और गुणवत्ता को जांचने के लिए समग्र शिक्षा शिमला की ओर से यह मॉक टेस्ट करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह टेस्ट ओएमआर और ओसीआर बेस्ड हो रहे हैं। इसमें बच्चों से संबंधित कक्षा के प्रश्न पूछे जा रहे हैं। यह एक प्रकार से परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण की मुख्य परीक्षा से पहले की तैयारी है ताकि 4 दिसंबर को होने वाले इस मुख्य परीक्षा में स्कूलों के बच्चे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें और इस परीक्षा में हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों का रैंक सुधर सके।
9 अक्तूबर को होने वाले इस मॉक टेस्ट की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। सभी स्कूलों में तीसरी, छठी और नवमीं कक्षा से संबंधित प्रश्न पत्र और ओसीआर शीट्स पहुंचा दी गई है। इसे सही रूप से करवाने के लिए जिम्मेदारियां भी तय कर दी गई हैं।
जिला रिसर्च एवं मूल्यांकन समन्वय एकता शर्मा ने बताया कि जिला स्तर पर यह कार्य उच्च शिक्षा उपनिदेशक अजीत चौहान, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर व जिला परियोजना अधिकारी हिमांशु भारद्वाज के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। बुधवार 9 अक्तूबर को स्कूलों में तीसरी कक्षा के बच्चे भाषा, गणित व हमारे आसपास का विश्व, छठी कक्षा के बच्चे भाषा, गणित व हमारे आसपास का विश्व और नवमीं कक्षा के बच्चे भाषा, गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान विषय पर आधारित टेस्ट देंगे। तीसरी व छठी कक्षा के बच्चों के लिए 90 मिनट और नवमीं कक्षा के बच्चों के लिए 120 मिनट का टेस्ट होगा।
-- -संवाद