फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Mahlat Valley in the heart of the city turned into a parking lot, feeling jammed

शहर के बीचों बीच महलात घाट बन गई अवैध पार्किंग का गढ़

Thu, 16 Sep 2021 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Mahlat Valley in the heart of the city turned into a parking lot, feeling jammed
नाहन की महलात घाटी पर दो ओर वाहन पार्क होने से लगा जाम। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। शहर की महलात घाटी अवैध पार्किंग से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। यहां सड़क के दोनों तरफ अवैध रूप से वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इस कारण यहां पर आए दिन जाम लग रहा है, वहीं लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

अवैध रूप से खड़े किए जा रहे इन वाहनों को हटाने में यातायात पुलिस नाकाम साबित हो रही है। पुलिस कर्मी गाहे गबाहे यहां कुछ वाहनों के चालान काट कर अपनी इतिश्री कर देते हैं, जबकि आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बता दें कि महलात घाटी पर सड़क के एक ओर कुछ हिस्से में बाइक और वाहन खड़े करने की अनुमति दी गई है। इसके लिए बाकायदा येलो लाइन भी खींची गई है, लेकिन लोग, सड़क के दोनों ओर अपने वाहन खड़े कर रहे हैं। सालों से यह सिलसिला निरंतर चल रहा है। ऐसे में यहां रोजाना जाम की समस्या पैदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि महलात वाली इस सड़क से अपर स्ट्रीट, बड़ा चौक, गुन्नुघाट और छोटा चौक एरिया भी जुड़े हुए हैं। जिस वजह से यहां से रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। यह घाटी चौगान स्थित पुलिस गुमटी से कुछ ही मीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद यहां की यातायात व्यवस्था अवैध पार्किंग के कारण बुरी तरह से चरमराई हुई है। जिससे लोगों में पुलिस के खिलाफ भारी रोष है। शहर के दीपक, रामप्रकाश, देवराज, भारती, आकाश, राजीव, ममता ठाकुर ने कहा कि महलात घाटी पर रोजाना दर्जनों वाहन अवैध रूप से खड़े किए जा रहे हैं। यहां रोज जाम लग रहा है। पुलिस गुमटी साथ ही होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। कुछ दिन के बाद पुलिस मात्र चालान की रस्म अदायगी कर देती है, जबकि यहां अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों को क्रेन की सहायता से उठवाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस सड़क से जुड़े क्षेत्रों में यदि कहीं आग लग जाए या कोई बीमार हो जाए तो उसके लिए दमकल वाहन और एंबुलेंस तक पहुंचने के लिए जगह नहीं है। यहां दिन में भी लोडिंग-अनलोडिंग हो रही है, जिससे समस्या और बढ़ रही है। लोगों ने पुलिस से मांग की कि वह चालान काटने की रस्म अदायगी छोड़कर यहां सख्त कार्रवाई अमल में लाए।

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने कहा कि सड़कों पर अवैध पार्क होने वाले वाहनों पर पुलिस निरंतर कार्रवाई कर रही है। अब, चालान की राशि में भी इजाफा हुआ है। महलात पर अवैध पार्क वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed