{"_id":"6a5f6ddb28ae0eabae09b4d6","slug":"mahila-njavadi-samiti-nahan-news-c-177-1-ssml1028-183990-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: महिला आरक्षण से हटाई जाएं जनगणना और परिसीमन की शर्तें, लागू हो कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: महिला आरक्षण से हटाई जाएं जनगणना और परिसीमन की शर्तें, लागू हो कानून
विज्ञापन
नाहन में जनवादी महिला समिति से जुड़ी महिलाएं। स्रोत: संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/ददाहू/संगड़ाह (सिरमौर)। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (जिला सिरमौर) ने राष्ट्रीय महिला आरक्षण गठबंधन के तत्वावधान में राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा है। इसके जरिये समिति ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम (106वां संविधान संशोधन) को जनगणना और परिसीमन की शर्तों से अलग कर तुरंत प्रभाव से लागू करने की पुरजोर मांग की है।
समिति की पदाधिकारियों ने कहा कि आरक्षण को आगामी जनगणना और परिसीमन से जोडऩे के कारण इसके क्रियान्वयन में लंबी देरी होगी, जो महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों के साथ अन्याय है। वर्तमान में कई राज्य विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी 10 प्रतिशत से भी कम है, जिसे देखते हुए संसद और राज्य विधानसभाओं में एक-तिहाई सीटें तुरंत आरक्षित की जानी चाहिए।
इससे पूर्व आयोजित हुई बैठक में जिला अध्यक्षा आशा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा देवी और जिला सचिव सहित अन्य महिला सदस्य उपस्थित रहीं।-- -- -- -- -
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन/ददाहू/संगड़ाह (सिरमौर)। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (जिला सिरमौर) ने राष्ट्रीय महिला आरक्षण गठबंधन के तत्वावधान में राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा है। इसके जरिये समिति ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम (106वां संविधान संशोधन) को जनगणना और परिसीमन की शर्तों से अलग कर तुरंत प्रभाव से लागू करने की पुरजोर मांग की है।
समिति की पदाधिकारियों ने कहा कि आरक्षण को आगामी जनगणना और परिसीमन से जोडऩे के कारण इसके क्रियान्वयन में लंबी देरी होगी, जो महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों के साथ अन्याय है। वर्तमान में कई राज्य विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी 10 प्रतिशत से भी कम है, जिसे देखते हुए संसद और राज्य विधानसभाओं में एक-तिहाई सीटें तुरंत आरक्षित की जानी चाहिए।
विज्ञापन
इससे पूर्व आयोजित हुई बैठक में जिला अध्यक्षा आशा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा देवी और जिला सचिव सहित अन्य महिला सदस्य उपस्थित रहीं।
विज्ञापन