{"_id":"65463cd54ba8e186c409b754","slug":"mahavidyalya-yuva-mahotsav-organised-in-pajota-nahan-news-c-177-1-ssml1028-12056-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजगढ़ कॉलेज रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजगढ़ कॉलेज रहा अव्वल
विज्ञापन
पझौता कॉलेज में युवा महोत्सव के दौरान योगासन करती एक प्रतिभागी। संवाद
सचित्र-
सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजगढ़ कॉलेज रहा अव्वल
पझौता कॉलेज में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव संपन्न
जिले के 13 कॉलेजों के प्रतिभागी विद्यार्थियों ने स्पर्धाओं में लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय पझौता और प्रतिभा स्पंदन समिति शिमला के संयुक्त तत्वावधान में हाबी मान सिंह कला केंद्र जालग में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव आयोजित किया गया।
इसमें अंतर महाविद्यालय स्पर्धाएं आयोजित की गई। इसमें 13 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने शिरकत की।
इसमें सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ की टीम ने प्रथम, राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह ने दूसरा और राजकीय महाविद्यालय शिलाई ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में पांवटा कॉलेज की रेशमा ने प्रथम, शिलाई कॉलेज की रंजना व संगड़ाह कॉलेज की रूपाली ने दूसरा और राजगढ़ कॉलेज की सलोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
कविता पाठ में नाहन कॉलेज के छात्र शिवम ने प्रथम, पांवटा कॉलेज की छात्रा वर्षा चौहान ने दूसरा व राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन की छात्रा स्मृति ने तीसरा स्थान पाया।
युवा संवाद प्रतियोगिता में नाहन कॉलेज के छात्र नितिन ने प्रथम, नौहराधार कॉलेज की छात्रा साक्षी व शिलाई कॉलेज की छात्रा सलोनी ने संयुक्त रूप से द्वितीय और संस्कृत महाविद्यालय नाहन की छात्रा व संगड़ाह कॉलेज छात्र निशांत शर्मा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने-अपने महाविद्यालयों का नाम रोशन किया।
ऑनलाइन माध्यम से आयोजित कार्टूनिंग प्रतियोगिता में नाहन कॉलेज के सत्यम ने प्रथम, राजगढ़ कॉलेज की छात्रा सलोनी ने द्वितीय और पझौता कॉलेज की अंजलि व संस्कृत कॉलेज की नाहन की इशिका ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नारा लेखन प्रतियोगिता में शिलाई कॉलेज की छात्रा नीतिका ने प्रथम, नाहन कॉलेज की रिया ने द्वितीय व सराहां कॉलेज की सोनिका, संगड़ाह कॉलेज ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पाया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में नाहन कॉलेज की विभा तोमर ने पहला व कफोटा कॉलेज की रितिका ने दूसरा स्थान पाया।
शिलाई कॉलेज की छात्रा नीतिका व राजकीय महाविद्यालय सराहां की छात्रा साक्षी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
कोलाज प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय नाहन की खुशी व राजकीय महाविद्यालय सराहां की छात्रा प्रियंका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं राजकीय महाविद्यालय कफोटा व राजकीय महाविद्यालय पझौता की छात्रा अंजलि बाला ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की छात्रा रिया नेगी व राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ की छात्रा आस्था शर्मा ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि राजकीय महाविद्यालय शिलाई की छात्रा नीतिका व राजकीय महाविद्यालय कफोटा की छात्रा अनीशा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
इस दो दिवसीय आयोजन में राजकीय महाविद्यालय पझौता के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. पीसी कश्यप, पद्मश्री विद्यानंद सरैक, समाजसेवी विनय भागनाल, वीरेंद्र झाल्टा व प्रदीप कंवर ने विभिन्न सत्रों के मुख्य अतिथियों के तौर पर शिरकत की।
संवाद