{"_id":"68286f2b521f92b8b00614bc","slug":"maharana-pratap-jaynti-celebration-nahan-news-c-177-1-ssml1030-150584-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: महाराणा प्रताप की जयंती कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: महाराणा प्रताप की जयंती कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियां पूरी
विज्ञापन
महाराणा प्रताप की जयंती कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियां पूरी
शिव मंदिर बद्रीपुर हॉल में होगा कार्यक्रम का आयोजन : सुनील तोमर
कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में आयोजन को लेकर की गई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देश के विभिन्न राज्यों में महाराणा प्रताप जयंती को लेकर कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी कड़ी में राजपूत क्षत्रिय संगठन पांवटा साहिब इकाई की ओर से भी रविवार को कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इसमें क्षत्रिय समाज के हितों के मुद्दों पर चर्चा होगी। शनिवार को राजपूर सभा पांवटा इकाई के उपाध्यक्ष सुनील तोमर ने कार्यकारिणी की बैठक के बाद यह बात कही।
राजपूत महासभा पांवटा इकाई उपाध्यक्ष सुनील तोमर, क्षत्रिय संगठन जिला इकाई के तरुण परमार व परविंदर सिंह ने कहा कि 9 मई से पूरे माह भर देश के विभिन्न राज्यों में महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पांवटा इकाई रविवार, 18 मई 2025 को पांवटा साहिब के शिव मंदिर बद्रीपुर हॉल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें राजपूत महासभा व क्षत्रिय संगठन की ओर से महाराणा प्रताप जयंती आयोजन व क्षत्रिय समाज के हितों के मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही वर्तमान सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से अभियान, नशा एवं आतंकवाद के विरुद्ध कठोर कानूनों की मांगों पर भी मंथन होगा।
राजपूत महासभा पांवटा इकाई उपाध्यक्ष सुनील तोमर ने कहा कि संपूर्ण क्षत्रिय समाज की ओर से अपने महान पूर्वजों की गौरवगाथा को स्मरण करते हुए एवं वर्तमान सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन करवाया जा रहा है। रविवार को होने वाले कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप जयंती, महाराणा सांगा एवं समस्त क्षत्रिय समाज के विरुद्ध की जा रही अपमानजनक टिप्पणियों का विरोध, भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान को दी गई कठोर चुनौती पर गर्व का प्रदर्शन, नशा एवं आतंकवाद के विरुद्ध कठोर कानूनों की मांग व स्वर्ण आयोग के गठन की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा।
विज्ञापन
संवाद