फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Long queues at hospital OPD rooms after strike

Sirmour News: हड़ताल के बाद अस्पताल में ओपीडी कक्षों में लंबी कतारें

Mon, 29 Dec 2025 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Long queues at hospital OPD rooms after strike
डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त होने पर सोमवार को पांवटा साहिब में पर्ची काउंटर पर दोपहर तक मरीजों की
(लाइव)
विज्ञापन


डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त होते ही अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ी
गायनी विशेषज्ञ कक्ष में सबसे अधिक मरीज
दूरदराज गांवों से सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंचे
चिकित्सकों ने देर शाम तक सभी मरीजों की जांच सुनिश्चित की
हड़ताल के दो दिन निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा

संजय कंवर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रदेश भर में चिकित्सकों की हड़ताल समाप्त होने के बाद मरीजों ने राहत की सांस ली। सोमवार को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में दोपहर बाद तक पर्ची काउंटर पर भारी भीड़ देखने को मिली। ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। सबसे अधिक भीड़ गायनी विशेषज्ञ कक्ष के बाहर नजर आई।
सोमवार को चिकित्सकों के ड्यूटी पर लौटते ही गिरिपार और पांवटा साहिब क्षेत्र के दूरदराज गांवों से सैकड़ों मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। शिलाई और आंजभोज क्षेत्र से आए मरीजों रक्षा देवी, राहुल वर्मा, देवेंद्र ठाकुर, पवना, दीक्षा और रमन ने बताया कि शिमला आईजीएमसी में डॉक्टर और मरीज के बीच मारपीट की घटना के बाद दो दिन चिकित्सकों की हड़ताल रही, जबकि तीसरे दिन अवकाश होने से मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

प्रीति धीमान, लक्ष्मी देवी, बिमला पुंडीर और रेवती चौधरी ने बताया कि गायनी विशेषज्ञ कक्ष में मरीजों की संख्या सबसे अधिक थी, जिससे अधिकतर मरीजों का नंबर दोपहर बाद आया। हालांकि अधिक भीड़ के बावजूद चिकित्सक ने दूरदराज से पहुंची सभी गर्भवती महिलाओं की चार बजे के बाद भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वीके राघव, डॉ. पीयूष तिवारी, डॉ. राजीव चौहान, डॉ. निगधा, डॉ. मीनाक्षी चौहान, डॉ. तुषार और डॉ. अरुण सहित अन्य चिकित्सकों के कक्षों में भी दिनभर मरीजों की भीड़ बनी रही। हड़ताल के चलते दो दिन ओपीडी प्रभावित रहने से मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा था। सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. सुधी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह सुचारु रूप से जारी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed