Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   live report medical college nahan

Sirmour News: दो दिन के अवकाश के बाद मेडिकल कॉलेज में जुटी मरीजों की भीड़

Tue, 30 Jun 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
live report medical college nahan
मेडिकल कॉलेज के पंजीकरण कक्ष में जुटी मरीजों की भीड़। संवाद
लाइव----
विज्ञापन

-मेडिसिन,ऑर्थो, नेत्र और गायनी ओपीडी में लगी रहीं लंबी कतारें

-पर्ची काउंटर पर सुबह से कतारें, तीन बजे तक 1209 दर्ज की गई ओपीडी

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। समय सुबह 9:30 बजे। स्थान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन का पर्ची काउंटर। यहां पर पुरुष और महिला मरीजों की लंबी कतारें लगीं थीं। सुबह से ही भारी भीड़ जुटने का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा। शाम 3:00 बजे तक 1209 मरीजों का पंजीकरण किया गया।
दरअसल, रविवार और सोमवार को दो दिन अवकाश होने के चलते मंगलवार को अस्पताल में उपचार के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। अस्पताल की गायनी, मेडिसिन और आर्थो ओपीडी में सबसे अधिक भीड़ रही। गर्मी के चलते मरीजों को उपचार के दौरान खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

समय सुबह 10:30 बजे। स्थान मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन ओपीडी। यहां पर मरीजों की भारी भीड़ लगी थी। कुछ बेंच पर बैठे तो कुछ लाइनों में खड़े भीषण गर्मी के बीच अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। नाहन की संध्या ने बताया कि उसे मेडिसिन विभाग में चेकअप करवाना था। सुबह 9:30 बजे पर्ची बनवाने के बाद ओपीडी में भीड़ के चलते सुबह 11:00 बजे तक नंबर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराहां की रीता ने बताया कि उन्हें खांसी, बुखार की दिक्कत है। सुबह 10:00 बजे से ओपीडी में उपचार के लिए इंतजार कर रही हूं। भीड़ अधिक होने से नंबर नहीं पड़ रहा है। वहीं ओपीडी संकरी और बंद होने के चलते यहां दम घुट रहा है। महीपुर के अजय ने बताया कि पेट दर्द है। सर्जरी विभाग में चेकअप करवाने के लिए दो घंटे से लाइन में खड़े हैं।
उधर, गायनी वार्ड में भी कमोवेश यही स्थिति रही। बोहलघाट की रीता ने बताया कि उन्हें रूटीन चेकअप करवाना था। सुबह 10:00 बजे से लाइन में खड़ी है, लेकिन दो घंटे तक नंबर नहीं आया है।
दरअसल, मेडिकल कॉलेज के नए भवन का निर्माण कार्य लंबे अरसे से बंद है। वर्तमान में कॉलेज पुराने अस्पताल के भवन में चल रहा है। जहां पर मेडिसिन, ऑर्थो, ईएनटी ओपीडी वह जगह दोनों ओर से बंद है। हवा के गुजरने के लिए केवल एक खिड़की और वेंटिलेटर है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में अकसर यहां मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती है। यही हाल गायनी, नेत्र जांच और दंत ओपीडी का है। मुख्य ओपीडी से वार्ड को जाने के लिए रास्ता है। ऐसे में उपचार के लिए इंतजार कर रही गर्भवती और अन्य महिलाओं को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

मेडिकल कॉलेज की कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवजोत ने बताया कि दो दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ रही। इसके बावजूद सभी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। उन्होंने भवन की कमी के कारण मरीजों और अस्पताल प्रबंधन दोनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।--------

मेडिकल कॉलेज के पंजीकरण कक्ष में जुटी मरीजों की भीड़। संवाद

मेडिकल कॉलेज के पंजीकरण कक्ष में जुटी मरीजों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed