{"_id":"62cb1898772de11796074226","slug":"libraray-will-open-in-kamraow-and-sataun-in-sirmaur-district-nahan-news-sml414823391","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 पंचायतों के केंद्र बिंदु सतौन और कमरऊ में खुलेंगे पुस्तकालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 पंचायतों के केंद्र बिंदु सतौन और कमरऊ में खुलेंगे पुस्तकालय
विज्ञापन
libraray will open in kamraow and sataun in sirmaur district
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतौन (सिरमौर)। शिलाई विधानसभा क्षेत्र में दो पुस्तकालयों का निर्माण किया जाएगा। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) योजना से 10 पंचायतों के केंद्र बिंदु सतौन और कमरऊ पंचायत में यह पुस्तकालय बनेंगे।
इस कार्य को पूरा करने के लिए डीएमएफटी फंड से 14-14 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यहां पुस्तकालय बनने से क्षेत्र के हजारों युवाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। अभी पुस्तकालय के अभाव में क्षेत्र के युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं।
पुस्तकालय लाभ लेने के लिए वह नाहन और पांवटा में महंगे किराये के घरों में रहने के लिए विवश हैं। सतौन पंचायत के उपप्रधान गुलाब सिंह, कमरऊ पंचायत के प्रधान मोहन ठाकुर ने कहा कि पुस्तकालय बनने से क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नाहन-पांवटा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने इस कार्य के लिए जिलाधीश और जिला खनन अधिकारी का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
.....
क्या है डीएमएफटी योजना
जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की स्थापना खान एवं खनिज (विकास एवं विनियम) संशोधित अधिनियम 2015 के तहत सन 2015 में की गई थी। इसकी स्थापना का उद्देश्य खनन संबंधित कार्यों से प्रभावित व्यक्तियों और क्षेत्र के लिए विकास कार्य करना है।
यह एक गैर लाभकारी ट्रस्ट है। इस ट्रस्ट में खनन रॉयल्टी की 30 फीसदी अतिरिक्त राशि जमा होती है, जिससे खनन पट्टेदार जमा करवाता है। यह ट्रस्ट जिलाधीश की अध्यक्षता में कार्य करता है। इसके सदस्य सांसद, विधायक, महाप्रबंधक उद्योग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जलशक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता होते हैं। जबकि जिला खनन अधिकारी सदस्य सचिव होते हैं।
----बाक्स
स्वीकृत की गई है राशि : सुरेश भारद्वाज
जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने बताया कि डीएमएफटी योजना की बैठक में कमरऊ और सतौन में पुस्तकालय खोलने के लिए 14-14 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।