फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   leapord attack on bhim singh in nohradhaar

Sirmour News: बकरे की जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़े बराड़ी गांव के भीम सिंह

Sat, 18 Nov 2023 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
leapord attack on bhim singh in nohradhaar
नौहराधार अस्पताल में तेंदुए के हमले से घायल भीम सिंह को प्राथमिक उपचार देते चिकित्सक। संवाद
कॉमन के लिए...
विज्ञापन

बकरे की जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़े बराड़ी गांव के भीम
तेंदुए ने हमला कर किया लहूलुहान, नौहराधार से सोलन रेफर
संवाद न्यूज एजेसी
हरिपुरधार (सिरमौर)। ग्राम पंचायत सैर तंदुला के बराड़ी में एक व्यक्ति को तेंदुए ने जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। जानकारी के अनुसार बराड़ी गांव के भीम सिंह पुत्र कंठीराम घास काटने गए थे। इस दौरान एक पालतू बकरा भी उनके साथ था।
भीम सिंह जब घास घास काटने में व्यस्त था तो उसी समय तेंदुए ने बकरे पर हमला बोल दिया। बकरे की जान को खतरा देखकर भीम सिंह ने साहस दिखाते हुए तेंदुए पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

भीम सिंह अपने बकरे को तो तेंदुए की गिरफ्त से नहीं छुड़ा पाया लेकिन खुद तेंदुए की गिरफ्त में फंस गया। तेंदुए से भिड़ते हुए वह खुद भी बुरी तरह घायल हो गया। अपनी जान खतरे में देख वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी आवाजें सुनकर लोग उसे बचाने के लिए दौड़ते हुए जंगल में पहुंचे। ग्रामीण जब वहां पर पहुंचे तो भीम सिंह जंगल में अचेत अवस्था में पड़ा था। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत नौहराधार अस्पताल लाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद वहां से उन्हें सोलन अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस चौकी नौहराधार ने ग्रामीणों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आगामी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।

नौहराधार अस्पताल में तेंदुए के हमले से घायल भीम सिंह को प्राथमिक उपचार देते चिकित्सक। संवाद

नौहराधार अस्पताल में तेंदुए के हमले से घायल भीम सिंह को प्राथमिक उपचार देते चिकित्सक। संवाद

नौहराधार अस्पताल में तेंदुए के हमले से घायल भीम सिंह को प्राथमिक उपचार देते चिकित्सक। संवाद

नौहराधार अस्पताल में तेंदुए के हमले से घायल भीम सिंह को प्राथमिक उपचार देते चिकित्सक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed