फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   leadership bootcamp begin in nahan

Sirmour News: सिरमौर के 35 युवाओं को मिलेगा नेतृत्व का प्रशिक्षण, तीन दिवसीय लीडरशिप बूटकैंप शुरू

Fri, 31 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
leadership bootcamp begin in nahan
नाहन के जिला परिषद सम्मेलन कक्ष में बूटकैम्प में युवाओं संबो​धित करते वक्ता। स्रोत विभाग
-मेरा युवा भारत की पहल, नेतृत्व, सुशासन और व्यक्तित्व विकास पर विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिले के युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार करने के उद्देश्य से ‘मेरा युवा भारत’ (माय भारत), सिरमौर की ओर से शुक्रवार को नाहन में तीन दिवसीय आवासीय लीडरशिप बूटकैंप का शुभारंभ किया गया। जिला परिषद सम्मेलन कक्ष में शुरू हुए इस बूटकैंप में सिरमौर के 35 चयनित युवा प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। शिविर के दौरान युवाओं को नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास, सुशासन, संचार कौशल और टीम निर्माण सहित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे।
कार्यक्रम के मुख्पातिथि प्रो. अमर सिंह चौहान ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए तात्कालिक सुख का त्याग कर धैर्य, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने अभ्यास और वैराग्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निरंतर प्रयास ही व्यक्ति को अपने लक्ष्य तक पहुंचाता है।
विज्ञापन

बूटकैंप में डॉ. प्रदीप कुमार ने सुशासन एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर व्याख्यान दिया। वहीं हार्टफुलनेस प्रशिक्षक अनु शर्मा ने नेतृत्व एवं प्रभावी संचार कौशल पर सहभागितापूर्ण सत्र आयोजित कर प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, सिरमौर अमृषा शर्मा ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बूटकैंप की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पहल युवाओं में जमीनी स्तर पर नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। साथ ही यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गैर-राजनीतिक पृष्ठभूमि से एक लाख युवा नेताओं के निर्माण के विजन को साकार करने की दिशा में भी अहम कदम है।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत आयोजित इस तीन दिवसीय आवासीय बूटकैंप में आगामी दिनों में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास, टीम निर्माण और प्रभावी संचार कौशल जैसे विषयों पर प्रशिक्षण देंगे। इससे युवाओं को सामाजिक नेतृत्व और जनभागीदारी के लिए तैयार किया जाएगा।----------

नाहन के जिला परिषद सम्मेलन कक्ष में बूटकैम्प में युवाओं संबोधित करते वक्ता। स्रोत विभाग

नाहन के जिला परिषद सम्मेलन कक्ष में बूटकैम्प में युवाओं संबोधित करते वक्ता। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed