फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Laxmi Chauhan became the state president of INTUC Mahila Congress

Sirmour News: लक्ष्मी चौहान बनीं आईएनटीयूसी महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष

Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Laxmi Chauhan became the state president of INTUC Mahila Congress
आईएनटीयूसी महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी चौहान।
राष्ट्रीय चेयरपर्सन भवानी त्रिवेदी ने सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन

नौहराधार (सिरमौर)। सिरमौर जिला के नौहराधार क्षेत्र की लक्ष्मी चौहान को इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (आईएनटीयूसी) महिला कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन की राष्ट्रीय चेयरपर्सन भवानी त्रिवेदी ने 31 अगस्त को नियुक्ति पत्र जारी कर लक्ष्मी चौहान को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
लक्ष्मी चौहान नौहराधार क्षेत्र की थांगा देवना पंचायत के चौरास गांव की रहने वाली हैं। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं रेणुका विधायक विनय कुमार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और आईएनटीयूसी के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन

लक्ष्मी चौहान ने कहा कि महिला कामगारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनके हितों के लिए आवाज बुलंद करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं और महिला श्रमिकों को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों और श्रम कानूनों के प्रति जागरूक करने के साथ उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed