{"_id":"577945f54f1c1b6e697f9ca7","slug":"lalaamb-trilokpur-road-creating-problem-to-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों के जी का जंजाल बना कालाअंब-त्रिलोकपुर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों के जी का जंजाल बना कालाअंब-त्रिलोकपुर मार्ग
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)।
Updated Sun, 03 Jul 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोगीनंद/कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब-त्रिलोकपुर मार्ग की खस्ताहाल दशा लोगों के जी का जंजाल बनी हुई है। आलम यह है कि वाहन चालक से लेकर राहगीर तक सभी खून के आंसू पीने को मजबूर हैं। खस्ताहाल सड़क से त्रिलोकपुर स्थित प्रसिद्ध शक्ति पीठ महामाया माता बाला सुंदरी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के इन दिनों में तो यह मार्ग और भी मुसीबत का पर्याय बना हुआ है।
रविवार को हुई बारिश से सड़क पर मलबा आने से बाहरी श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। त्रिलोकपुर नगरी के प्रवेश द्वार से 500 मीटर कालाअंब की ओर सड़क पर श्रद्धालुओं के दो वाहन लगभग दो घंटे फंसे रहे। बाद में अन्य श्रद्धालुओं की मदद से उन्हें बड़ी मुश्किल से निकाला गया।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं में हरियाणा निवासी राजबीर सैनी, अशोक जाखड़, मोहित गुप्ता, पम्मी धीमान ने बताया कि सड़क पर दलदल होने से वाहनों के फंसने से काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। दूसरे श्रद्धालुओं की मदद से बड़ी मुश्किल से दलदल में फंसे वाहनों को निकाला जा सका। त्रिलोकपुर पंचायत के प्रधान वीरेंद्र परमार ने बताया कि नदी के पुल के पास सड़क पर काफी मलबा आने से राहगीरों को मुश्किल हो रही है। हर रोज लगभग दो हजार लोग माता बाला सुंदरी मंदिर में माथा टेकने आते हैं लेकिन सड़क मार्ग की हालत ज्यादा खराब होने की वजह से यात्रियों व स्थानीय निवासियों को मुश्किलें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
प्रशासन को प्रसिद्ध शक्ति पीठ की लोकप्रियता को देखते हुए सड़क सुधारने के लिए पुख्ता इंतजाम करने चाहिए जिससे जनता की परेशानी दूर हो सके। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रमेश गोयल ने बताया कि उक्त स्थान पर सड़क का स्तर निम्न है जिसे लगभग एक मीटर ऊँचा उठाया जाना है। इसके लिए मंदिर न्यास समिति से बजट का प्रावधान होने के बाद ही कार्य शुरू हो सकेगा।