{"_id":"1a1ec571969c7443844c30b06a4cef46","slug":"labouror-drowned-in-mine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे बाद भी मलबे में दबे मजदूर का नहीं लगा कोई सुराग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे बाद भी मलबे में दबे मजदूर का नहीं लगा कोई सुराग
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
Updated Mon, 09 Nov 2015 06:19 PM IST
विज्ञापन
रेणुका क्षेत्र के अंतर्गत अंधेरी पंचायत के भड़वाना गांव स्थित लाइम स्टोन माइन में पहाड़ी दरकने से मलबे के नीचे दबे मजदूर का 48 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
उपायुक्त बीसी बडालिया ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर रेस्क्यू आपरेशन जारी रखने के निर्देश दिए। विदित रहे कि शनिवार शाम को भड़वाना लाइन स्टोन में पहाड़ी दरकने से हजारों टन मलबा गिर गया था। जिसमें भड़वाना गांव के इंद्र सिंह के दबने की आशंका जताई जा रही है। जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण एक जेसीबी को भी नुकसान पहुंचा है। जिस कारण कोई भी जेसीबी आपरेटर काम करने को तैयार नहीं है। एसडीएम संगड़ाह अशोक चौहान ने कहा कि पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे के कारण जेसीबी मशीन काम नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि पहले पहाड़ी से गिरने वाले मलबे को रोकने का प्रयास किया जाएगा। उसके बाद मलबे मेें दबे व्यक्ति को ढूंढने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर एएसपी विनोद धीमान, डीएसपी मुख्यालय प्रताप सिंह, तहसीलदार चेतन चौहान, खनन निरीक्षक मनीष सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।