{"_id":"62b2050ec5b0ef4f3677873f","slug":"labourer-died-in-surajpur-ponta-sahib-due-to-hit-of-unknown-vehicle-nahan-news-sml412861397","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच-07 पर सूरजपुर के समीप हुए सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात सूरजपुर के समीप एक ही गांव के निवासी तीन मजदूर संतोष कुमार, समीम व शहबान अपनी झुग्गी में खाना खाने के बाद रात को सोने जा रहे थे। जब वह जेसी जुनेजा अस्पताल सूरजपुर गेट के सामने सड़क पर पहुंचे तो संतोष व शहबान ने सड़क को पार कर लिया।
उनका दोस्त समीम (34) निवासी गांव चितलहवा, डाकघर निधि पुरवा, तहसील ननपारा, जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश अस्पताल की तरफ से सड़क पार करते हुए बातापुल की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक अपनी कार के बोनट पर समीम को 20 से 30 मीटर दूर तक ले गया।
विज्ञापन
उसके गिरने के बाद अज्ञात वाहन चालक कार को बिना रोके ही नाहन की तरफ भाग गया। अंधेरा अधिक होने और तेज रफ्तारी के चलते कार का नंबर और रंग कोई नहीं देख सका। घायल समीम को सिर और माथे व टांग पर गहरी चोटें आई थीं। अस्पताल पहुंचाने पर घायल को मृत घोषित कर दिया गया। पांवटा थाना के सब इंस्पेक्टर यादेश कुमार ने यूपी के ग्राम चितलहवा जिला बहराइच निवासी संतोष मधेंसिया के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।