फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kuda issues in haripur bazaar

Sirmour News: हरिपुरधार बाजार का कूड़ा कुफर कैन्थू पंचायत क्षेत्र में फेंकने पर भड़के ग्रामीण

Tue, 22 Sep 2026 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
kuda issues in haripur bazaar
कुफर कैन्थू पंचायत कूड़ा फेंकने पर विरोध दर्ज करते ग्रामीण। संवाद
हरिपुरधार बाजार का कूड़ा कुफर कैन्थू पंचायत क्षेत्र में फेंकने पर भड़के ग्रामीण
विज्ञापन


-ग्रामीणों का खुले में कूड़ा डालने का आरोप, दर्जनों ग्रामीण पहुंचे हरिपुरधार
-मौके पर जमा कूड़ा हटाकर ग्रामीणों ने आग के हवाले किया, नारेबाजी कर जताया रोष

संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। हरिपुरधार बाजार का कूड़ा कुफर कैन्थू पंचायत क्षेत्र में खुले में फेंके जाने को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। भवाई और कुफर कैन्थू पंचायत क्षेत्र के दर्जनों महिला-पुरुष सोमवार को हरिपुरधार बाजार पहुंचे और व्यापारियों के समक्ष समस्या उठाई। विरोध जताते हुए ग्रामीणों ने मौके पर खुले में पड़ा कूड़ा एकत्र कर वहां से हटाया और उसे आग के हवाले कर दिया। इसके बाद खुले में कूड़ा डाले जाने के विरोध में नारेबाजी कर रोष जताया।
ग्रामीणों का आरोप है कि हरिपुरधार बाजार से निकलने वाले कूड़े का उचित स्थान पर निस्तारण करने के बजाय उसे कुफर कैन्थू पंचायत क्षेत्र में खुले में डाला जा रहा है। इससे क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि बरसात के दौरान कूड़े से निकलने वाला गंदा पानी आसपास के जलस्रोतों तक पहुंच रहा है। इससे पेयजल स्रोतों, पशुधन और पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ने का खतरा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि पंचायत क्षेत्र में पहले से डाले गए कूड़े को तत्काल हटवाया जाए और भविष्य में यहां कूड़ा डालने पर रोक लगाई जाए। साथ ही हरिपुरधार बाजार के कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए स्थायी व्यवस्था बनाई जाए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का जायजा लेने और संबंधित पंचायतों व व्यापारियों के साथ समन्वय कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि स्वच्छता के साथ प्राकृतिक जलस्रोतों की सुरक्षा भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कुफर कैन्थू पंचायत की प्रधान रक्षा देवी, उपप्रधान भवाई पंचायत प्रवीण ठाकुर, पूर्व प्रधान विप्तानंद, पूर्व उपप्रधान विजय किशन, फॉरेस्ट गार्ड नारायण सिंह, पटवारी संतराम शर्मा, कानूनगो मनोज शर्मा सहित रुक्मी देवी, आशा देवी, सुमोटी देवी, बिमला देवी, द्वारिका देवी, कौशल्या देवी, पूनम, नीलम, मीरा, कमला देवी, दिनेश, वंशी राम और हरिचंद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।----

कुफर कैन्थू पंचायत कूड़ा फेंकने पर विरोध दर्ज करते ग्रामीण। संवाद

कुफर कैन्थू पंचायत कूड़ा फेंकने पर विरोध दर्ज करते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed