{"_id":"670a642092178f60ba05d7e4","slug":"kotdi-vayas-school-four-players-will-be-participated-in-state-handball-game-nahan-news-c-177-1-ssml1030-134431-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: चार खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: चार खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए चयन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता को चयनित खिलाड़ी कोटड़ी व्यास स्कूल केप्रधानाचार्य रघुवीर तो
चार खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए चयन
प्रतियोगिता ऊना के छात्र स्कूल में 15 से 18 अक्तूूबर तक चलेगी
कोटड़ी व्यास स्कूल एसएमसी कमेटी एवं स्कूल प्रबंधन वर्ग में खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। उपमंडल के शहीद कमलकांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास के चार खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को हुआ है।
पीएम श्री ब्वायज स्कूल पांवटा साहिब में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन में स्थानीय स्कूल टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद हैंडबाल में स्कूल के चार खिलाड़ी अब ऊना में 15 अक्तूबर से शुरू होने वाली राज्य स्तर प्रतियोगिता में सिरमौर टीम का प्रतिनिधित्व करेेंगे।
बता दें कि हैंडबाल में कोटड़ी व्यास के चयनित खिलाड़ियों में पीयूष व गौरव डंगवाल पुत्र राजिंद्र डंगवाल उपरली कोटड़ी, नमन शाह पुत्र सूरज सैनावाला, हिमेश चौधरी पुत्र मुलख राज कोटड़ी शामिल हैं। ये खिलाड़ी 11 से 14 अक्तूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विक्रम बाग स्कूल में कोच हुकम शर्मा और धर्मेंद्र चौधरी से खेल की बारीकियां सीख रहे हैंं। प्रशिक्षण के बाद ऊना के छात्र स्कूल में 15 अक्टूबर से 18 अक्तूबर तक हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
इस उपलब्धि पर स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य रघुवीर तोमर, एसएससी कमेटी व स्टाफ सदस्यों ने चयनित खिलाड़ियों व अभिभावकों को बधाई दी है। प्रधानाचार्य ने बताया कि पियूष डंगवाल पिछले दो वर्षों से स्टेट खेल रहे हैं।
इस उपलब्धि पर पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, एसएमसी अध्यक्ष मानसिंह, सदस्य मूलक राज, राजकुमार, वीणा देवी, सुमन, कश्मीर कौर, विद्या देवी, पवन कुमार, सोमी देवी एस एमसी अध्यक्ष प्राथमिक पाठशाला कोटड़ी व्यास ने कहा कि स्थानीय स्कूल की उपलब्धियां खेलकूद के क्षेत्र में नई इबारत लिख रही है।
संवाद
...