{"_id":"664b5cac46f9dd81040449ee","slug":"koli-samaj-will-celebrated-budh-jaynti-on-23-may-in-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-124779-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कोली समाज सिरमौर बुद्ध जयंती पर मेधावी बच्चों को देगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कोली समाज सिरमौर बुद्ध जयंती पर मेधावी बच्चों को देगा सम्मान
विज्ञापन
कोली समाज सिरमौर बुद्ध जयंती पर मेधावी बच्चों को देगा सम्मान
नाहन में चित्रकला प्रतियोगिता समेत दूसरे कार्यक्रम होंगे आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। कोली समाज सिरमौर की ओर से जिला मुख्यालय नाहन में 23 मई को महात्मा बुद्ध जयंती पर भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। जिला महासचिव जीत सिंह चौहान व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कश्यप ने बताया कि महात्मा बुद्ध जयंती पर सुबह के समय महिमा पुस्तकालय में लगी महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। इसके बाद प्रताप सामुदायिक भवन नाहन में महात्मा बुद्ध को लेकर व्याख्यान, चित्रकला प्रतियोगिता समेत मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने सम्मानित होने वाले मेधावी बच्चों और चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों से सुबह 10 बजे से पहले आयोजन स्थल पर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चित्रकला में भाग लेने वाले बच्चों को शीट और रंग आयोजक ही उपलब्ध करवाएंगे। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
-- -संवाद