{"_id":"66a8db9cd6aa7edeeb02de42","slug":"kisaan-sabha-organised-pradarshan-against-center-govt-budget-nahan-news-c-177-1-ssml1028-129240-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: किसान सभा सिरमौर ने नाहन में जलाई केंद्रीय बजट की प्रतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: किसान सभा सिरमौर ने नाहन में जलाई केंद्रीय बजट की प्रतियां
विज्ञापन
सचित्र-- -
किसान सभा सिरमौर ने नाहन में जलाई केंद्रीय बजट की प्रतियां
किसानों का ख्याल न रखने का लगाया आरोप, किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल किसान सभा की जिला इकाई ने केंद्रीय बजट के विरोध में नाहन में प्रदर्शन किया। जिला महासचिव राजेंद्र ठाकुर, जगदीश पुंडीर के नेतृत्व मेें हुए इस प्रदर्शन के दौरान सभा ने शहीद स्मारक के समीप बजट के विरोध स्वरूप उसकी प्रतियां भी जलाईं।
इस मौके पर किसान नेता राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने जो भी वायदे देश के किसानों से किए थे उन वायदों को यह सरकार पूरा नहीं कर पाई है और केंद्रीय बजट में भी किसानों के हितों का कोई ख्याल नहीं रखा गया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एमपीएस लागू करने और छोटे किसानों के ऋण माफ करने का वायदा किया था जो पूरा नहीं किया। उन्होंने मांग की कि हिमाचल प्रदेश में सेब 5 हजार करोड़ से ज्यादा की इकोनॉमी है इसलिए सेब के आयात शुल्क को 100 प्रतिशत किया जाए ताकि सेब को अच्छा बाजार मिल सके और उत्पादकों को उसका फायदा हो। इस मौके सभा के कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -संवाद