फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kisaan morcha pradarshan in ponta

Sirmour News: संयुक्त किसान मोर्चा ने पांवटा साहिब में किया धरना प्रदर्शन

Fri, 20 Dec 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
kisaan morcha pradarshan in ponta
संयुक्त किसान मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम पांवटा को ज्ञापन सौंपताहुआ: संवाद
नई राष्ट्रीय कृषि विपणन पॉलिसी की प्रतियां फूंक कर जताया रोष
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा ने पांवटा साहिब में किया धरना प्रदर्शन और उठाई मांगें
एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर स्मार्ट मीटर लगाने पर भी रोक की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को पांवटा साहिब में धरना प्रदर्शन किया। लोक निर्माण विश्राम गृह पांवटा साहिब परिसर से लघु सचिवालय तक धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कारपोरेट जगत को फायदा पहुंचाने वाली नई राष्ट्रीय कृषि विपणन पॉलिसी की प्रतियां फूंक कर विरोध जताया गया है। साथ ही एसडीएम पांवटा को ज्ञापन सौंप कर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की पुरजोर मांग उठाई गई है।
संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक तरसेम सिंह सग्गी, महासचिव हिमाचल किसान सभा राजेंद्र ठाकुर, सहसंयोजक संयुक्त किसान मोर्चा गुरविंदर सिंह गोपी, जिलाध्यक्ष महिला किसान विंग रणजीत कौर, मीडिया प्रभारी हरजीत सिंह, किसान सभा चेयरमैन ओम प्रकाश, भारतीय किसान यूनियन महासचिव गुलजार सिंह, उपाध्यक्ष तरण सिंह व कोषाध्यक्ष भूपिंद्र सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन के बाद केंद्र सरकार ने किसानों को लिखित आश्वास दिया था। इसके मुख्य चार बिंदु में केंद्र सरकार ने साफ लिखा था कि बिजली बिल में किसान पर असर डालने वाले प्रावधानों पर सबसे पहले स्टेकहोल्डर्स-संयुक्त किसान मोर्चा से चर्चा होगी। मोर्चा से चर्चा होने के बाद ही बिल को संसद में पेश किया जाएगा लेकिन केंद्र सरकार अब अपने उस वादे से मुकर गई। अब इस कानून के प्रावधानों को लागू करना शुरू कर दिया है। इसका एक उदाहरण स्मार्ट व प्रीपेड मीटर योजना लगवाना है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा सह संयोजक गुरविंदर सिंह गोपी ने कहा कि शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने इन्हीं मांगों को लेकर भारत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने में बैठ कर विरोध जताया। इस दौरान सभी किसान यूनियन के सदस्यों की ओर से भारत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। राष्ट्रीय कृषि विपणन पॉलिसी की प्रतियां फूंक कर विरोध जताया। जल्दी से सभी कानून को वापस लेने के लिए सरकार से मांग की जा रही है। स्मार्ट मीटर लगवाने का कार्य बंद किया जाए। संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि ये किसान व आम जनता विरोधी है। किसानों की आय मासिक नहीं होती है। फसल बिक्री पर ही आय प्राप्त होती है। एसडीएम पांवटा को ज्ञापन सौंप कर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगवाए जाने के कार्य पर शीघ्र रोक लगाने की मांग रखी है।
एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल से ज्ञापन मिला है।
संवाद

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed