फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   khoncha and bonch school upgraded

प्राथमिक स्कूल खोंचा और बोंच को मिडल स्कूल बनाया

Wed, 24 Feb 2016 07:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Wed, 24 Feb 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
khoncha and bonch school upgraded

 प्रदेश में शिक्षा के सुदृढ़ीकरण पर चालू वित्त वर्ष के दौरान 5077 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है। यह जानकारी अध्यक्ष रोजगार सृजन एवं संसाधन संचालन हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई क्षेत्र के दूरदराज गांव खोंचा में प्राथमिक पाठशाला का दर्जा मिडल किए जाने की रस्म अदा करने के उपरांत एक जनसभा को संबोधित करते हुए दी।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि इस पंचायत में दो प्राथमिक स्कूल खोंचा और बोंच को मिडल स्कूल बनाया गया है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में 994 स्कूल अपग्रेड एवं नए खोलने के अतिरिक्त 25 डिग्री कॉलेज राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में खोले गए हैं जिनमें से 144 स्कूल और तीन कॉलेज सिरमौर में खोले गए।
विज्ञापन

सरकार की ओर से कफोटा में डिग्री कॉलेज स्वीकृत किया गया है जिससे इस क्षेत्र के बच्चों को घरद्वार पर उच्च शिक्षा ग्रहण करने के अवसर प्राप्त होंगे। नये कॉलेज के लिए कफोटा में शीघ्र ही भूमि का चयन किया जा रहा है लेकिन कक्षाएं आरंभ करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था  कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed