फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   khelkood in ponta

शिक्षा-खेलकूद स्पर्धाओं और सुविधाओं से हो रहा बच्चों का समग्र विकास : रोहित ठाकुर

Mon, 05 Jan 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
khelkood in ponta
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को पीएमश्री छात्रस्कूल पांवशिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने स
अंतरराष्ट्रीय खेलों के विजेताओं को 17.50 करोड़ पुरस्कार राशि से किया सम्मानित
विज्ञापन

पांवटा साहिब में 69वीं राष्ट्रीय स्कूल वॉलीबाल चैंपियनशिप का किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पिछले तीन वर्षों में प्रदेश सरकार ने शिक्षा के स्तर को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बहुत से महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। प्रदेश सरकार के सुधारवादी निर्णयों के कारण आज सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। प्रदेश आज पूर्ण रूप से साक्षर राज्य के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। प्रदेश अब 21वें स्थान से आज शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हुआ है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को पीएमश्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स अंडर-14 (छात्र) वॉलीबाल चैंपियनशिप के शुभारंभ अवसर पर संबोधित करते हुए ये बात कही।


शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस 5 दिवसीय वॉलीबाल चैंपियनशिप में देशभर के 32 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 381 प्रतिभागियों सहित 80 कोच तथा अधिकारी भाग ले रहे हैं। उन्होंने सभी का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रदेश में एक दशक के बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, इससे पहले 2016 में आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंडर-14 (छात्र) वॉलीबाल चैंपियनशिप पांवटा साहिब के उपरांत जिला सोलन के नालागढ़ में अंडर-19(छात्रा)कबड्डी प्रतियोगिता 19 से 23 जनवरी 2026 तक तथा बिलासपुर के घुमारवीं में 1 से 5 फरवरी 2026 तक अंडर-19 (छात्रा) हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से इन प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए एक करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और विद्यार्थियों में आत्मविश्वास पैदा करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही अंग्रेजी मीडियम आरंभ कर दिया है। इसके अतिरिक्त आगामी शैक्षणिक सत्र में 100 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं को शिक्षा मंत्री ने कहा कि सिरमौर जिले में पहला केंद्रीय विद्यालय पांवटा साहिब में खुलने जा रहा है, जिसके लिए हरिपुर टोहना में भूमि का चयन कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को 5 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक विजेताओं को 2 करोड़ रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। इसी प्रकार, एशियाई एवं पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक पर 4 करोड़ रुपये, रजत पदक पर 2.50 करोड़ रुपये और कांस्य पदक पर 1.50 करोड़ रुपये, जबकि राष्ट्रमंडल एवं पैरा राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 2 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि गत वर्ष में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने या पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 17.50 करोड़ की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए 3 प्रतिशत खेल कोटा के अंतर्गत अब तक 99 खिलाड़ियों को रोजगार प्रदान किया गया है।


इस दौरान निदेशक शिक्षा आशीष कोहली, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी आनंद परमार, अध्यक्ष एपीएमसी सीता राम शर्मा, एसडीएम पांवटा साहिब गुंजित सिंह चीमा, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, असगर अली निदेशक जोगिंद्रा बैंक, नसीमा बेगम निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति निगम और अश्विनी शर्मा शामिल रहे। इसके अलावा अवनीत सिंह लांबा, पूर्व नप चेयरमैन तपेन्द्र सैनी, ज्ञान चौधरी, मनीष तोमर सहित संयुक्त निदेशक शिक्षा जगदीश नेगी, प्रधानाचार्य प्रेमपाल ठाकुर, तिलक सिंह नोडल अधिकारी स्पोर्ट्स, संतोष चौहान महासचिव एचएसएसए, देवेन्द्र चौहान कोच मौजूद रहे।

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed